हिन्दी 2082,
अंग्रेजी 2961,
ऊर्दू 807,
बांग्ला 30
संस्कृत 968
अरबी 13
पर्सियन 14
विज्ञान 3423
गणित 2408
सामाजिक विज्ञान 2015
शारीरिक शिक्षा 50
नृत्य कला 34
ललित कला 38
मैथिली 50
संगीत 357
बीपीएससी ने सोमवार को माध्यमिक (नवमी और दसवीं) शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। सबसे ज्यादा अंग्रेजी के 2961 और हिन्दी के 2082 अभ्यर्थी सफल हुए। 15 विषयों का अलग-अलग कटऑफ जारी है।
तीसरे चरण में 87,774 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए लगभग 5.5 लाख आवेदन आए थे। अब सिर्फ उच्च माध्यमिक में 58 विषयों का रिजल्ट आना शेष है। आयोग ने छठी से आठवीं कक्षा में दो अभ्यर्थियों का संशोधित रिजल्ट भी जारी किया है।
पहली से आठवीं तक का रिजल्ट पहले ही जारी हुआ था तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली से आठवीं तक के लिए पहले ही परिणाम जारी कर दिया गया है। पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में 25505 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। वहीं 6 से 8 तक के लिए 18973 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। एक से आठवीं तक के लिए 38 हजार से अधिक शिक्षकों ने सफलता हासिल की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें