Science Biology class 10th notes chapter 1 जैव प्रक्रम कक्षा 10 विज्ञान नोट्स जीव विज्ञान से अभ्यास 1 जैव प्रक्रम का पुरा निचोड़

WWW.NCERTNZ.IN

By WWW.NCERTNZ.IN

in

अभ्यास 1 से जैव प्रक्रम 
 सबसे महत्वपूर्ण नोट्स तैयार किया गया है बिहार बोर्ड परीक्षा में आना 100% गारंटी

(1) जैव प्रक्रम किसे कहते हैं?
उतर: वे सभी प्रक्रम जो सम्मिलित रूप से अनुरक्षण का कार्य करते हैं, जैव प्रक्रम कहलाते हैं। पोषण, श्वसन, वहन एवं उत्सर्जन ऐसे प्रक्रम हैं, जोशरीर का अनुरक्षण करते हैं। अतः इन्हें जैव प्रक्रम कहते हैं।
जीवन के अन्य प्रक्रम जैसे 
(1) नियंत्रण एवं समन्वय 
(ii) जनन 
(iii) आनुवंशिकता एवं विकास इत्यादि प्रक्रम भी सजीवों से संबंधित है परंतु ये प्रक्रम शरीर या जीवन के अनुरक्षण से सीधा संबंध नही रखते हैं। अतः इन्हें जैव प्रक्रम नहीं कहा जाता है)

(2) पोषण किसे कहते हैं?
उतर:- सजीवों का भोजन ग्रहण करना तथा उसके द्वारा शरीर का निर्माण एवं शारीरिक क्रियाओं का संचालन पोषण कहलाता हैं।
पोषण के कितने प्रकार हैं? 
(3) पोषण के दो प्रकार हैं।
(i) स्वपोषी पोषण 
(ii) परपोषी पोषण (विषमपोषी पोषण)

(4.) स्वपोषी पोषण से आप क्या समझते हैं ?
 उतर: पोषण की वह विधी जिसमें जीव अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण" प्रक्रम द्वारा स्वयं संश्लेषित करते हैं, स्वपोषी पोषण कहलाता हैं।

(5.)परपोषी पोषण (विषमपोषी पोषण) से आप क्या समझते हैं? 
कोई जीव अपना  पोषण का वह विधी जिसमें भोजन स्वयं न बना पाने के कारण अन्य जीवों पर आश्रित रहता है, परपोषी पोषण कहलाती हैं।
 ऐसे जीव जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, उन्हें स्वपोषी कहा जाता हैं। जैसे :- हरे पेड़ पौधा |

(7.) परपोषी किसे कहते हैं?
उतर:- वे जीव जो अपना भोजन स्वपोषीयो एवं अन्य सजीवों से प्राप्त करते हैं, परपोषी कहलाते हैं।

(8) भोजन क्या हैं?
 वे सभी आवश्यक पदार्थ जो किसी जीव के शरीर मे अवशोषित होने के बाद शरीर की रचना एवं टूट-फूट की मरम्मत, वृद्धि एवं विकास, उर्जा उत्पादन तथा जैविक क्रियाओं का संचालन आदि कार्य करते हैं, परन्तु जीव शरीर को कोई हानी नहीं पहुँचाते हैं. भोजन कहलाते हैं। -

(9) प्रकाश संश्लेषण क्या हैं? 
उत्तर:- हरे पौधे सूर्य प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड (C0१), जल (40) एवं क्लोरोफिल की मदद से अपना भोजन बनाते हैं, भोजन बनाने की इस प्रक्रिया को" प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण को एक संपूर्ण रासायनिक समीकरण के रूप में इस प्रकार व्यक्त किया जाता हैग्लूकोज़ ऑक्सीजन 6CO +12 H,0 क्लोरोफिल, C6H1206+602+ 6 H20 सूर्य का प्रकाश जल

(10) प्रकाश संश्लेषण के लिए पौधा कच्ची सामग्री कहाँ से प्राप्त करता है?. 
उत्तर:- प्रकाश संश्लेषण के लिए कच्ची सामग्री को पौधा अलग-अलग श्रोतों से प्राप्त करता है। 
(i)वायुमंडल से 
(ii) कार्बन डाइऑक्साइड
(iii) जल मृदा से

(11)प्रकाश संश्लेषण के महत्व को लिखे। 
उत्तर :- प्रकाश संश्लेषण पौधों के जीवन के लिए अति आवश्यक है साथ ही यह संपूर्ण सृष्टि के लिए भी आवश्यक हैं। पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा ऑक्सीजन गैस मुक्त करती है जो जीवन का आधार हैं। प्रकाश संश्लेषण पर्यावरण में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बिच संतुलन बनाए रखता है। अत: प्रकाश संश्लेषण के बिना जीवन संभव नहीं हैं।

(12.) रन्ध्र क्या हैं?
उत्तरः पत्तियों की सतहों पर पाए जाने वाले छिद्र जो खुली हुई अवस्था में गैसों के विनिमय तथा वाष्पोत्सर्जन में सहायक होते हैं, रन्ध्र कहलाते हैं।

(13) स्वपोषी पोषण तथा विषमयोषी पोषण मे क्या अन्तर हैं? 
उत्तरः स्वपोषी पोषण
(i) यह केवल हरे पेड़ पौधे में होते हैं
अम्ल की क्या भूमिका हैं?
(ii) इसके लिए सूरज का प्रकाश ,कार्बन डाइऑक्साइड, जल आवश्यक है
(iii) इसमें भोजन के पाचन की आवश्यकता नहीं होती
उत्तर : विषमपोषी पोषण
(i) यह हरे पेड़ पौधे को छोड़कर किसी अन्य चीजों पर निर्भर रहते हैं
(ii) इसके लिए सूर्य का प्रकाश पर्व डाइऑक्साइड अनिवार्य नहीं है
(iii) इसमें भोजन के पाचन की आवश्यकता होती है

(14) हमारे आमाशय में अम्ल की क्या भूमिका है
उत्तरः आमाश्य मे पाये जाने वाले भोजन का पाचन अम्लीय माध्यम आमाश्य में अम्ल भोजन को अम्लीय बनाता हैं ताकि जठर रस में पाये जाने वाले इंजाइम पचा सके । 
(I) भोजन के उसे साथ बहुत से रोगाणु भी आ सकते हैं जो अम्ल के प्रभाव से भर जाते हैं।

(15)पाचन इन्जाइमों का क्या कार्य हैं? 
उत्तर:- इन्जाइम उत्प्रेरक क्रिया द्वारा भोजन के जटिल अवयवों को सरल भागों में खण्डित कर देते हैं जिससे वे घुलनशील हो जाते हैं उनका अवशोषण हो जाता हैं। और शरीर में

(15.) भोजन को अवशोषित करने के लिए मुद्रात्र कैसे अभिकल्पित किया गया हैं?
 पचे हुए भोजन का अवशोषणज्यादा हो सके तथा सतही क्षेत्रफल अधिक हो इसके लिए क्षुद्रात्र के आंतरिक स्तर पर अनेक अंगुली जैसे प्रवर्ध होते है जिन्हें दीर्घरोम कहते हैं। दीर्घरोम में रूधिवाहिकाओं बहुतायत होती है। जो भोजन को अवशोषित करके शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पहुँचाती हैं। इन कोशिकाओं में भोजन का प्रयोग ऊर्जा प्राप्ति के लिए किया जाता है। की

(16) पचे हुए भोजन को अवशोषित करने के लिए मुद्रात्र कैसे अभिकल्पित किया गया हैं? 
उतर: पचे हुए भोजन का अवशोषणज्यादा हो सके तथा सतही क्षेत्रफल अधिक हो इसके लिए क्षुद्रात्र के आंतरिक स्तर पर अनेक अंगुली जैसे प्रवर्ध होते हैं जिन्हें दीर्घरोम कहते हैं। दीर्घरोम में रूधिवाहिकाओं की बहुतायत होती है। जो भोजन को अवशोषित करके शरीर की प्रत्येक कोशिका तक पहुँचाती हैं। इन कोशिकाओं में भोजन का प्रयोग ऊर्जा प्राप्ति के लिए किया जाता है।

(17.)  दंत प्लाक एवं दंत अस्थिक्षय से क्या समझते हैं? 
यदि मीठी चीजें खाने के बाद हम अपनी दाँतों की सफाई ठीक से नहीं करते हैं तब ये हमारे दाँतों पर बैठ जाती है एवं दंत प्लाक बनाते हैं। शक्कर पर बैक्टीरिया रासायनिक क्रिया कर अम्ल बनाते हैं। यह अम्ल दाँत के इनामेल से रासायनिक प्रतिक्रिया कर उसे नरम बना देता है तथा उस स्थान धीरे-धीरे एक छिद्र बन जाता हैं  उसे  अस्थिक्षय कहते हैं 

(18) श्वसन क्या हैं?
उत्तरः शरीर के बाहर से ली गई ऑक्सीजन द्वारा भोजन के विघटन से ऊर्जा प्राप्त करना श्वसन कहलाता है।
श्वसन दो प्रकार के होते हैं।
 (i) ऑक्सी श्वसन (वायवीय श्वसना 
(ii) अनॉक्सी श्वसन (अवायवीय श्वसना

(19) ऑक्सीश्वसन और अनॉक्सी श्वसन किसे कहते हैं? 
उतर: ऑक्सी श्वसन:श्वसन‌की वे अभिक्रियासँ जिनके लिए ऑक्सीजन आवश्यक हैं, ऑक्सी श्वसन कहलाती हैं। ऑक्सी श्वसन से जीव को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती हैं। जिनके
अनॉक्सी श्वसन : → श्वसन की वैसी प्रक्रिया लिए ऑक्सीजन आवश्यक नहीं होती हैं, अनॉक्सी श्वसन कहलाती हैं। अनॉक्सी श्वसन से जीवको बहुत कम मात्रा में ऊजा प्राप्त होती हैं।

(20) वहन क्या हैं?
 वहन का अर्थ है परिवहन और वर्तमान संदर्भ में पदार्थों का शरीर के एक आन्तरीक भाग से दूसरे आन्तरिक भाग तक जाना।


(21) हृदय (HEART) क्या हैं?
हृदय  पेशियों से बना एक पम्प हैं जो रूधिर को शरीर के अंगों से खींचकर फेंफड़ों तथा गुर्दों में शुद्ध होने के लिए भेजता है और पुनः शुद्ध रूधिर को पूरे शरीर में भेजता है।

(22) रक्त या रूधिर क्या हैं?
 रुधिर एक तरल संयोजी उतक है जिसका रंग एक विशेष प्रकार की प्रोटीन हीमोग्लोबिन के कारण लाल होता है ।

(23) धमनी एवं शिराएँ क्या हैं? 
धमनी :  धमनी मोटी एवं लचीली रक्त वाहिनियाँ हैं। जो शुद्ध रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। शिराएँ :- शिराएँ पतली एवं कम लचीली रक्त वाहिनियाँ हैं। जो शरीर के विभिन्न अंगो से अशुद्ध रक्त को हृदय तक लाने का कार्य करती हैं।


(24) अपोहन या डायलिसिस क्या हैं?
उतरः वह प्रक्रिया जिसके द्वारा रक्त में उपस्थित पदार्थों के छोटे अणु छान लिए जाते है परन्तु बड़े अणु नहीं छन पाते, अपोहन या डायलिसिस कहलाती है। 

(25) लसिका क्या हैं? 
 लसिका एक अन्य प्रकार का द्रव हैं जो वहन में भी सहायता करता हैं। इसे लसिका या उतक तरल कहते हैं।

(26.) उत्सर्जन किसे कहते हैं?
उपापचय के समय बने हुए ठोस, श्र्व अथवा गैसीय अपशिष्टों को जीवधारी के शरीर निकालने या त्याग करने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं। 

(27) रक्त दान क्या है?
 सुधिर वाहिकाओं के है, उसे रक्त दाब कहते हैं । सामान्य खत्दाव विरुद्ध जो दाव कार्य करता
लगभग 120/80mm  पारे के स्तंभ के बराबर होता है।

(28) हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी करने में विसरण क्यों अपर्याप्त हैं ?
उत्तर: बड़े आकार वाले हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीव में सभी कोशिकाएँ अपने आस-पास के पर्यावरण के सीधे संपर्क में नहीं रह सकती। अत: साधारण विसरण सभी कोशिकाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता।

(29) कोई वस्तु सजीव हैं, इसका निर्धारण करने के लिए हम किस मापदंड का उपयोग करेंगे?
 सजीवों में श्वसन प्रक्रम का पाया जाना इसके सजीव होने का एक मुख्य मापदंड हैं। यह एक प्रमुख जैव प्रक्रम हैं जिससे भोजन अणुओं का ऑक्सीकरण होता हैं जिसके फलस्वरूप उर्जा का उत्पादन होता हैं। यह ऊर्जा जीवन संबंधी क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में सहायक होता हैं।

(30) किसी जीव द्वारा किन कच्ची सामग्रियों का उपयोग किया जाता हैं?
 किसी भी जीव में शारीरिक वृद्धि के लिए उसे बाहर से अतिरिक्त कच्ची सामग्री की भी आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर पर निर्भर हैं, अत: कार्बन आधारित हैं। इन कार्बन स्रोतों की अनुसार वीभिन्न जीव भिन्न प्रकार के पोषण प्रक्रम को प्रयुक्त करते हैं। 

 (31) जीवन के अनुरक्षण के लिये आप किन प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगे? 
 जीवन के अनुरक्षण के लिये निम्नलिखित प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगेपोषण
(i)  पोषण 
 (ii) श्वसन 
(iii) परिवहन 
(iv) उत्सर्जन 

 (32) श्वसन के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने की दिशा में एक जलीय जीव की अपेक्षा स्थलीय किस प्रकार लाभप्रद हैं?
 उत्तर: जलीय जीव जल में विलेय ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं। क्योंकि जल में विलेय ऑक्सीजन की मात्रा वायु में ऑक्सीजन की मात्रा की तुलना में बहुत कम हैं, इसलिए जलीय जीवों कि श्वासदर स्थलीय जीवों की अपेक्षा कम होती हैं। स्थलीय जीव वसन के लिए वायुमंडल के ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं। श्वसन के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने कि दिशा में एक स्थलीय जीव की अपेक्षा स्थलीय जीव इस प्रकार लाभप्रद हैं। 

(33) मनुष्य में कितने प्रकार के दाँत पाये जाते हैं? उनके नाम तथा कार्य लिखें। 
 मनुष्य में दाँत चार प्रकार के होते हैंकतर्नक, भेदक, अग्रचवर्णक तथा चवर्णक कतर्नक को काटने वाला दाँत कहते हैं, भेदक चिरने या फारने वाला दाँत होता हैं। अाचवर्णक एवं चवर्णक को चवाने एवं पीसने वाला दाँत कहते है।

 (34) मनुष्यों में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाई ऑक्साइड का परिवहन कैसे होता है? 
 ऑक्सीजन (0) वहन : → हीमोग्लोबिन, फेफड़ों में पहुँची हुई वायु में से ऑक्सीजन लेता है। वे ऑक्सीजन को उन ऊतकों तक ले जाते है जहाँ ऑक्सीजन कि कमी हैं। 
कार्बन डाइऑक्साइड (C02) वहन :→ कार्बन डाइऑक्साइड जल में अधिक घुलनशील है। इसलिए इसका हमारे शरीर में ऊतकों से फेफड़ों तक हमारे रक्त के प्लाज्मा मे घुले हुए रूप में वहन होता है, जहाँ से इसका विसरण रक्त से वायु में होता हैं और फिर यह नासाद्वारों के मार्ग से बाहर चली जाती हैं। 

(35) गैसों के विनिमय के लिए मानव फुफ्फुस में अधि कतम क्षेत्रफल को कैसे अभिकल्पित किया हैं?
मानव फुफ्फुस मे अनगिनत कुपिकायें होती हैं। यदि इनके सम्मिलित क्षेत्रफल का आकलन करें तो वह लगभग 80 वर्गमीटर के बराबर होगा | अत: इन कुपिकाओं की ही अभिकल्पना है कि हमारे फुफ्फुस का क्षेत्रफल अधिक होता हैं।

(36) मानव में वहन तंत्र के घंटक कौन से हैं? इन घटकों के क्या कार्य हैं?
मानव में वहन तंत्र के घटक और उनके कार्य निम्नलिखित हैं-
रूधिर को एक पम्प की तरह शरीर के 
(i) हृदय : विभिन्न भागों में भेजना।
(ii) धमनियाँ :- शुद्ध रुधिर को हृदय से शरीर के विभिन्न अंगों में भेजना।
(iii) शिराएँ :- अशुद्ध रक्त को हदय तक लाना | 
(iv) कोशिकाएँ :- रक्त को शरीर के संकीर्ण भाग एवं त्वचा में भेजना |
(v )बिम्वाणु या प्लेटलेट्स :- Q रुधिर का थक्का बनाने में सहायता करना। मनियार

(37) स्तनधारियों तथा पक्षियों में ऑक्सीजनित तथा विऑक्सीज़नीत रुधिर को अलग करना क्यों आवश्यक हैं?
 ऑक्सीजनीत और विऑक्सीजनित रूधिर को अलग करने से शरीर के अंगों को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति होती है। स्तनधारियों एवं पक्षियों में शरीर के ताप को समान बनाये रखने के लिए लगातार ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं। अतः इन प्राणियों में दोनों प्रकार के रुधिर को अलग करना आवश्यक हैं।

(38) उच्च संगठित पादप में वहन तंत्र के घटक क्या हैं?
उत्तर:- उच्च संगठित पादपों में वहन तंत्र के दो प्रधान घटक हैं।- जाइलम जो खनिजों के जलीय घोल का वहन जड़ों से पूरे पादप में करती है और · फ्लोएम जो पत्तियो द्वारा संश्लेषित भोजन को पूरे पादप में फैलाती है।
पादप में जल और खनिज लवण का वहन कैसे होता है? उत्तर:- पादप में जल और खनिज लवण का वहन जाइलम वाहिनियों द्वारा होता है। परासरण के नियमानुसार मृदा के कणों के बिच उपस्थित खनिजों का जलीय घोल जड़ों के मूलरोगों में प्रवेश करता हैं और इसी प्रकार उच्च संद्रण से निम्न सान्द्रण की ओर बढ़ता हुआ जाइलूम वाहिनियों में पहुँच जाता हैं। वाष्पोत्सर्जन के कारण उत्पन्न खिंचाव के प्रभाव में जलीय घोल पौधो के पहुँच जाता हैं। इस प्रकार खनिज लवण का वहन होता हैं। शीर्ष भाग तक पौधों में जल और

(39) पादपों में भोजन का वहन कैसे होता हैं? 
उत्तर:- पादयों में भोजन का वहन पत्तियों से प्रारंभ होकर फ्लोएम वाहिनियों द्वारा पूरे पादप शरीर में होता है। फ्लोएम वाहिनियों की चालनी नलिकाओं में चालनी पट्ट से होकर भोजन का प्रवाह उच्च सान्द्रण से निम्न सान्द्रण की ओर होता है।

(40)  उत्सर्जी उत्पाद से छुटकारा पाने के लिए पादप किस विधियों का उपयोग करते हैं?
उतर: उत्सर्जी उत्पाद से छुटकारा पाने के लिए पादप निम्नांकित विधियों का उपयोग करते है -
 (1) उत्सर्जी पदार्थों को पतियों में जमा करना और पतझर के माध्यम से उससे छुटकारा पाना । से 
(ii) अतिरिक्त भोजन तथा अन्य पदार्थों को फलों, फूलों तथा संग्रहकारी अंगों में जमा करना ।




You May Like These


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About US

About US

I am Teacher. i have been Selected by Bihar BPSC. I prepare notices and important questions of NCERT and Bihar Board BSEB subjects and also keep giving information about GK GS. I will bring to you all the complete knowledge related to education And I prepare for you all the notices of all the classes and important questions and the most important questions asked in the exam and model type questions. Every day I bring a new question for you.

Read More
About US