प्रशन ::-सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर ::- सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड से मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं और इसे हम सौर परिवार का नाम देते हैं। सूर्य सौरमंडल के मध्य में स्थित होता है। ग्रह अपनी निश्चित कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाते हैं। उपग्रह ग्रहों की परिक्रमा करते है
प्रशन ::- सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।
उत्तर ::- हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं। सूर्य से दूरी के अनुसार वे हैं
1. बुध
2. शुक्र
3. पृथ्वी
4. मंगल
5. बृहस्पति
6. शनि
7. यूरेनस
8. नेपच्यून
प्रशन::- पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर ::- पृथ्वी को अद्भुत ग्रह कहा जाता है, क्योंकि -
1. जीवन के अनुकूल परिस्थितियाँ संभवतः केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती हैं।
2. पृथ्वी पर जल उपलब्ध है जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है।
3. पृथ्वी पर जीवनदायी ऑक्सीजन गैस और ओजोन परत पाई जाती है।
प्रशन:::- हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं?
उत्तर ::- चंद्रमा लगभग 27 दिन में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करता है। यह अपनी धुरी पर भी एक पूरे चक्कर में
भी इतना ही समय लेता है। इस प्रकार यह दोनों प्रकार की गतियों को पूरा करने में समान समय लेता है, यही
कारण है कि हम चंद्रमा का एक ही भाग देख पाते हैं।प्रशन ::- ब्रह्मांड क्या है?
उत्तर करोड़ों तारों, बादलों तथा गैसों की एक प्रणाली आकाशगंगा है। इस प्रकार की लाखों आकाशगंगाएँ
मिलकर ब्रह्मांड का निर्माण करती हैं। ब्रह्मांड की विशालता की कल्पना करना अत्यधिक कठिन है। हम सभी इसी ब्रह्मांड का हिस्सा हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें