बिहार बोर्ड NCERT पैटर्न पर आधारित वर्ग 10वीं के विज्ञान का महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर Important Objective Question Answer of Class 10 Science based on Bihar Board NCERT Pattern

WWW.NCERTNZ.IN

By WWW.NCERTNZ.IN

in

बिहार बोर्ड NCERT पैटर्न पर आधारित वर्ग 10वीं के विज्ञान का महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ  प्रश्न उत्तर Important Objective Question Answer of Class 10 Science based on Bihar Board NCERT Pattern


1. किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन को कहते हैं  

   (A) विविधता (B) अंकुरण (C) प्यूबर्टी (D) इनमें से कोई नहीं  

   Answer: (C) प्यूबर्टी


2. निम्नलिखित में कौन परिवार नियोजन साधनों में प्रयुक्त एक प्रभावी उपाय है?  

   (A) डायफ्रॉम (B) कंडोम (C) कॉपर टी एवं लूप (D) इनमें सभी  

   Answer: (D) इनमें सभी


3. एटाविज्म का क्या अर्थ है ?  

   (A) संतति में जनकों के गुणों का आना  

   (B) संतति में जनकों के गुणों का नहीं आना  

   (C) संतति में पूर्वजों के गुणों का आना, जो जनकों में नहीं है  

   (D) इनमें सभी  

   Answer: (C) संतति में पूर्वजों के गुणों का आना, जो जनकों में नहीं है


4. किसी जीव की जीनी संरचना कहलाती है-  

   (A) फेनोटाइप (B) जीनोटाइप (C) आनुवंशिकता (D) विविधता  

   Answer: (B) जीनोटाइप


5. प्राकृतिक चयन द्वारा जीवों का विकास कहलाता है-  

   (A) मेंडलवाद (B) लामार्कवाद (C) सूक्ष्म विकास (D) डार्विनवाद  

   Answer: (D) डार्विनवाद


6. जैव आवर्धन प्रदर्शित करने वाला रसायन है-  

   (A) CFP (B) ADP (C) ATP (D) DDT  

   Answer: (D) DDT


7. प्राथमिक उपभोक्ता कहलाते हैं  

   (A) अपघटक (B) सर्वाहारी (C) मांसाहारी (D) शाकाहारी  

   *Answer: (D) शाकाहारी*


8. CFC का व्यापक होता है-  

   (A) जेट इंजनों में (B) रेफ्रीजरेटरों में (C) एयर कंडीशनरों में (D) इनमें से सभी  

   Answer: (D) इनमें से सभी


9. हवा में स्वतंत्र रूप से लटका हुआ क्षैतिज चुम्बक हमेशा आराम की स्थिति में रहता है-  

   (A) किसी भी दिशा में (B) पूरब-पश्चिम दिशा में (C) उत्तर दक्षिण दिशा में (D) इनमें से कोई नहीं  

   Answer: (C) उत्तर दक्षिण दिशा में


10. यदि एक विद्युत धारावाही तार के समीप कम्पास रखा जाता है, तो यह कम्पास की सुई  

    (A) विक्षेपित होगी (B) धारावाही तार विक्षेपित होगी (C) विक्षेपित नहीं होगी (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (A) विक्षेपित होगी


11. फैराडे ने बहुत से क्रांतिकारी खोज क जिनमें शामिल है  

    (A) विद्युत चुम्बकीय प्रेरण (B) विद्युत अपघटन के नियम (C) (A) और (B) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) (A) और (B) दोनों


12. विद्युत मोटर परिवर्तित करता है-  

    (A) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में  

    (B) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में  

    (C) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में  

    (D) विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में  

    Answer: (B) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में


13. फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम में बायें हाथ की तर्जनी संकेत करती है-  

    (A) चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा (B) चालक पर आरोपित विद्युत बल की दिशा (C) चालक में प्रवाहित विद्युत धारा की दिशा (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (A) चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा

    

14. किसी चालक तार से विद्युत धारा प्रवाहित करने पर तार के ऊपर तथा नीचे किस प्रकार के चुंबकीय क्षेत्र पैदा होते हैं?  

    (A) विपरीत प्रकार के (B) समान प्रकार के (C) किसी भी प्रकार के नहीं (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (A) विपरीत प्रकार के


15. जल विद्युत ऊर्जा किस प्रकार का ऊर्जा स्रोत है-  

    (A) नवीकरणीय (B) अनवीकरणीय (C) (A) और (B) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (A) नवीकरणीय


16. कौन-सी गैस वैश्विक ऊष्मण के लिए उत्तरदायी है?  

    (A) नाइट्रोजन (B) कार्बन डाइऑक्साइड (C) ऑक्सीजन (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (B) कार्बन डाइऑक्साइड


17. ब्यूटेन के कितने समावयवी संभव हैं ?  

    (A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5  

    Answer: (A) 2 - n-ब्यूटेन और आइसो-ब्यूटेन


18. मिथेन के अणु का आकार होता है-  

    (A) एकरेखीय (B) बलयाकार (C) समचतुष्फलकीय (D) अष्टफलकीय  

    Answer: (C) समचतुष्फलकीय = Tetrahedral


19. कार्बनिक यौगिकों में कार्बन की संयोजकता होती है-  

    (A) 1 (B) 2 (C) 3 (D) 4  

    Answer: (D) 4


20. निम्न में से कौन संतृप्त हाइड्रोकार्बन है ?  

    (A) ऐल्केन (B) ऐल्कीन (C) ऐल्काइन (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (A) ऐल्केन - सिंगल बॉन्ड वाले


21. एथिलीन का IUPAC नाम है-  

    (A) एथेन (B) एथाइन (C) एथीन (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) एथीन - डबल बॉन्ड = -ईन


22. मेंडलीफ की आवर्त सारणी की एक कमी क्या थी ?  

    (A) ऑक्सीजन को सही स्थान नहीं देना (B) Cl को उचित स्थान न देना (C) हाइड्रोजन को उचित स्थान नहीं देना (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) हाइड्रोजन को उचित स्थान नहीं देना


23. अष्टक का नियम निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया?  

    (A) मेंडलीफ (B) न्यूलैंड्स (C) लोथर मेयर (D) डॉबेराइन  

    Answer: (B) न्यूलैंड्स - Law of Octaves


24. निम्नलिखित में से कौन यौगिक सबसे अधिक क्षारकीय होगा ?  

    (A) SO₂ (B) Na₂O (C) Al₂O₃ (D) NO₂  

    Answer: (B) Na₂O - धातु का ऑक्साइड = क्षारकीय


25. मैग्नीशियम आवर्त सारणी के किस समूह का सदस्य है ?  

    (A) समूह VIII (B) समूह I का (C) समूह II का (D) अधातु तत्वों क  

    Answer: (C) समूह II का - क्षारीय मृदा धातु


26. आवर्त सारणी में कितने आवर्त है ?  

    (A) 12 (B) 9 (C) 8 (D) 7  

    Answer: (D) 7 - 7 Periods


27. निम्नलिखित में कौन जल संचयन की प्राचीन विधि नहीं है?  

    (A) कट्टा (B) कुल्ट (C) डग वेल (D) इराश  

    Answer: (C) डग वेल - कट्टा, कुल्ट, इराश = प्राचीन


28. टिहरी बाँध निर्माण का उद्देश्य क्या था?  

    (A) बिजली उत्पादन (B) भूमि सिंचाई (C) जल आपूर्ति (D) इनमें सभी  

   Answer: (D) इनमें सभी


29. अपशिष्ट प्रबंधन की नई अवधारणा क्या है ?  

    (A) पुन: उपयोग (B) पुन:चक्रण (C) कमी (D) इनमें से सभी  

    Answer: (D) इनमें से सभी - 3R: Reduce, Reuse, Recycle


30. निम्नलिखित में नवीकरणीय संसाधन कौन है ?  

    (A) कोयला (B) वन (C) पेट्रोलियम (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (B) वन - कोयला, पेट्रोलियम = अनवीकरणीय


31. निम्नलिखित में कौन बायोगैस का मुख्य घटक है?  

    (A) कार्बनडाइऑक्साइड (B) हाइड्रोजन सल्फाइड (C) जलवाष्प (D) मिथेन  

    Answer: (D) मिथेन - Biogas = 60-70% CH₄


32. पेप्टिक अल्सर हो सकता है-  

    (A) कम भोजन खाने से (B) सामान्य भोजन खाने से (C) लंबे समय तक भूखे रहने से (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) लंबे समय तक भूखे रहने से - Stomach acid पेट की wall को damage करता है


33. कलपक्कम नाभिकीय विद्युत संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?  

    (A) कर्नाटक (B) तमिलनाडु (C) उत्तर प्रदेश (D) गुजरात  

    Answer: (B) तमिलनाडु - चेन्नई के पास


34. घरेलू गैस (LPG) का प्रमुख अवयव है-  

    (A) एथेन (B) प्रोपेन (C) ब्यूटेन (D) मिथेन  

    Answer: (C) ब्यूटेन + प्रोपेन


35. ऊर्जा के दो अनवीकरणीय स्रोत हैं-  

    (A) गोबर गैस तथा जैवमात्रा (B) कोयला तथा पेट्रोलियम (C) जैवमात्रा तथा पेट्रोलियम (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (B) कोयला तथा पेट्रोलियम - Fossil fuel


36. श्वसन किस प्रकार की अभिक्रिया है ?  

    (A) संयोजन (B) अपघटन (C) ऊष्माशोषी (D) ऊष्माक्षेपी  

    Answer: (D) ऊष्माक्षेपी - Glucose + O₂ → CO₂ + H₂O + Energy/Heat


37. इलेक्ट्रॉन के स्थानान्तरण से बने यौगिक कहलाते हैं  

    (A) कार्बनिक (B) सहसंयोजी (C) वैद्युत संयोजी (D) इनमें से नहीं  

    Answer: (C) वैद्युत संयोजी = Ionic compounds - NaCl, MgO


38. निम्नलिखित अभिक्रियाओं में कौन अपघटन की अभिक्रिया का एक उदाहरण है ?  

    (A) H₂ + I₂ → 2HI (B) NH₄CNO → H₂NCONH₂ (C) NaOH + HCl → NaCl + H₂O (D) 2KClO₃ → KCl + 3O₂  

    Answer: (D) 2KClO₃ → KCl + 3O₂ - 1 यौगिक → 2+ पदार्थ


39. निम्नलिखित में किसमें टार्टारिक अम्ल पाया जाता है?  

    (A) संतरा (B) इमली (C) टमाटर (D) सिरका  

    Answer: (B) इमली - Tamarind में Tartaric acid


40. बुझे हुए चूने का रासायनिक नाम क्या है ?  

    (A) कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड (B) कैल्सियम क्लोराइड (C) कैल्सियम ऑक्साइड (D) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड  

    Answer: (D) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड - Ca(OH)₂ | बिना बुझा चूना = CaO


41. किरणों के समूह को कहते हैं-  

    (A) प्रकाश पुंज (B) किरण पुंज (C) (A) और (B) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) (A) और (B) दोनों


42. प्रकाश की किरणें गमन करती हैं  

    (A) किसी भी दिशा में (B) तिरछी रेखा में (C) सीधी रेखा में (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) सीधी रेखा में - Rectilinear propagation


43. अवतल दर्पण किस प्रकार का दर्पण है?  

    (A) अपसारी (B) अभिसारी (C) अभिसारी तथा अपसारी दोनों (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (B) अभिसारी - Converging mirror, समानांतर किरणों को focus पर मिलाता है


44. कार की हेडलाइट में निम्नलिखित में से किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है?  

    (A) उत्तल दर्पण (B) अवतल दर्पण (C) समतल दर्पण (D) इनमें कोई नहीं  

    Answer: (B) अवतल दर्पण - बल्ब को focus पर रखकर तेज beam बनाते हैं


45. अवतल दर्पण की फोकस दूरी होती है-  

    (A) धनात्मक (B) ऋणात्मक (C) (A) और (B) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (B) ऋणात्मक - New Cartesian Sign Convention के अनुसार


46. किस दर्पण में हमेशा वस्तु से छोटा प्रतिबिंब बनता है?  

    (A) अवतल (B) समतल (C) उत्तल (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) उत्तल - Convex mirror हमेशा virtual, erect, diminished image देता है


47. वायु में प्रकाश की चाल, निर्वात की अपेक्षा होती है-  

    (A) कम (B) ज्यादा (C) समान (D) इनमें कोई न हों  

    Answer: (A) कम - निर्वात में c = 3×10⁸ m/s, वायु में थोड़ी कम

48. प्रकाश द्वारा प्रदर्शित कौन-सी घटना तारों की टिमटिमाहट में प्रदर्शित होती है?  

    (A) परावर्तन (B) वर्ण-विक्षेपण (C) प्रकीर्णन (D) अपवर्तन  

    Answer: (D) अपवर्तन - Atmospheric refraction के कारण


49. अम्ल के जलीय विलयन विद्युत का संचालन करता है, क्योंकि अम्ल जल में  

    (A) आयनित होता है (B) विलय होता है (C) अविलय होता है (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (A) आयनित होता है - H⁺ आयन बनते हैं


50. निम्नलिखित में से कौन गंधीय सूचक (olfactory indicator) नहीं है।  

    (A) लौंग का तेल (B) वैनिला (C) शकरकन्द (D) इनमें से सभी  

    Answer: (C) शकरकन्द - लौंग और वैनिला गंध से अम्ल/क्षार पहचानते हैं


51. चींटी के डंक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?  

    (A) सिट्रिक अम्ल (B) एसिटिक अम्ल (C) मेथेनोइक अम्ल (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) मेथेनोइक अम्ल = फॉर्मिक अम्ल HCOOH


52. निम्नांकित में किसको जल में डुबोकर रखते हैं ?  

    (A) श्वेत फास्फोरस को (B) लाल फास्फोरस को (C) आयोडीन को (D) गंधक को  

    Answer: (A) श्वेत फास्फोरस को - हवा में आग पकड़ लेता है


53. अयस्क में अशुद्धि के रूप में उपस्थित पदार्थ कहलाते हैं ?  

    (A) धातुमल (B) आधात्री (गैंग) (C) खनिज (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (B) आधात्री (गैंग) - Gangue


54. निम्नांकित में किस धातु को चाकू से आसानी से काटा जा सकता है?  

    (A) Na (B) Cu (C) Ni (D) Al  

    Answer: (A) Na - सोडियम बहुत मुलायम, चाकू से कट जाता है


55. सोने में कौन-सी धातु मिलाकर मिश्रधातु तैयार की जाती है ?  

    (A) Fe (B) Cu (C) Zn (D) Ag  

    Answer: (B) Cu - सोना + तांबा = आभूषण के लिए मजबूत


56. सिलिकॉन है एक  

    (A) अधातु (B) धातु (C) मिश्रधातु (D) उपधातु  

    Answer: (D) उपधातु - Metalloid, गुण धातु+अधातु दोनों


57. लेंस की फोकस दूरी f एवं क्षमता P हो, तो  

    (A) f+P = 0.5 (B) f×P = 1 (C) P+f = 1 (D) P+f = 2  

    Answer: (B) f×P = 1 - P = 1/f, f मीटर में


58. कैमरे में कौन-सा भाग आँखों के रेटिना की तरह कार्य करता है ?  

    (A) द्वारक (B) लेंस (C) फिल्म (D) शटर  

    Answer: (C) फिल्म - Image बनती है, जैसे रेटिना पर


59. एक स्वस्थ मानव नेत्र के लिए निकट-बिन्दु तथा दूर-बिन्दु क्रमशः होते हैं-  

    (A) 0 एवं अनंत (B) 25 cm एवं 250 cm (C) 25 cm एवं अनंत (D) 0 एवं 25 cm  

    Answer: (C) 25 cm एवं अनंत - Near point = 25 cm, Far point = ∞


60. चंद्रमा पर खड़े अंतरिक्ष यात्री को आकाश प्रतीत होता है-  

    (A) लाल (B) नीला (C) काला (D) उजला  

    Answer: (C) काला - वायुमंडल नहीं है तो प्रकीर्णन नहीं होगा


61. नेत्र की समंजन-क्षमता कम हो जाने से उत्पन्न होता है-  

    (A) दूर-दृष्टि दोष (B) जरा-दृष्टि दोष (C) निकट-दृष्टि दोष (D) वर्णांधता  

    Answer: (B) जरा-दृष्टि दोष = Presbyopia, बुढ़ापे में होता है


62. किसी चालक की प्रतिरोधकता का मात्रक है-  

    (A) Ω m (B) Ω / m (C) Ω⁻¹ (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (A) Ω m = Ohm meter


63. 1 जूल में कितनी कैलोरी होती है ?  

    (A) 0.23 (B) 0.19 (C) 0.21 (D) 0.25  

    Answer: (A) 0.23 - 1 cal = 4.18 J, तो 1 J = 0.239 cal ≈ 0.24


64. विद्युत बल्ब में फिलामेंट निम्नलिखित में किस धातु का बना होता है?  

    (A) लोहा (B) एल्युमिनियम (C) टंगस्टन (D) तांबा  

    Answer: (C) टंगस्टन - गलनांक सबसे ज्यादा 3422°C


65. पित्त रस स्रावित होता है-  

    (A) मुखगुहा से (B) यकृत से (C) छोटी आंत से (D) आमाशय से  

    Answer: (B) यकृत से - Liver बनाता है, Gallbladder store करता है


66. क्षुद्रांत्र में स्थित रसांकुर का क्या कार्य होता है ?  

    (A) अशोषण (B) अवशोषण का सतही क्षेत्रफल घटाना (C) अवशोषण का सतही क्षेत्रफल बढ़ाना (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) अवशोषण का सतही क्षेत्रफल बढ़ाना - Villi + Microvilli


67. मुख गुहा का पिछला भाग है-  

    (A) ग्रासनली (B) ग्रसनी (C) ग्रहनी (D) अन्याशय  

    Answer: (B) ग्रसनी = Pharynx


68. बाहरी वातावरण से कोशिका में ऑक्सीजन का स्थानान्तरण और कार्बन डाइऑक्साइड को हटाना कहलाता है।  

    (A) श्वासोच्छ्वास (B) निःश्वसन (C) अन्तःश्वसन (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (A) श्वासोच्छ्वास - Breathing | कोशिका में = श्वसन Respiration


69. प्रकाश-संश्लेषण में ऑक्सीजन का मूल स्रोत है-  

    (A) पर्णहरित (B) CO₂ (C) जल (D) सौर ऊर्जा  

    Answer: (C) जल - H₂O के टूटने से O₂ निकलती है


70. निम्नलिखित में से किसे कोशिका का 'ऊर्जा मुद्रा' के रूप में जाना जाता है।  

    (A) ATP (B) ADP (C) DTP (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (A) ATP - Adenosine Triphosphate


71. पादप में जाइलम उत्तरदायी है  

    (A) भोजन का वहन के लिए (B) ऑक्सीजन का वहन के लिए (C) अमीनो अम्ल का वहन के लिए (D) जल का वहन के लिए  

    Answer: (D) जल का वहन के लिए - जाइलम = Water, फ्लोएम = Food


72. प्लाज्मा के अलावा रक्त में निम्नलिखित में क्या पाए जाते हैं ?  

    (A) श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC) (B) लाल रक्त कोशिकाएँ (RBC) (C) रक्त पट्टिकाणु (D) इनमें से सभी  

    Answer: (D) इनमें से सभी - रक्त = प्लाज्मा + RBC + WBC + Platelets


73. दोहरा परिसंचरण नहीं पाया जाता है-  

    (A) मेंढक में (B) मछली (C) पक्षी में (D) मनुष्य में  

    Answer: (B) मछली - मछली में एकल परिसंचरण, हृदय 2-कोष्ठीय


74. यूरिया रक्त में कहाँ से प्रवेश करती है ?  

    (A) वृक्क से (B) फेफड़ा से (C) यकृत से (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (C) यकृत से - Liver में प्रोटीन से यूरिया बनती है


75. ग्लूकोज का पुनरवशोषण कहाँ होता है ?  

    (A) PCT में (B) DCT में (C) हेनले लूप में (D) इनमें से सभी  

    Answer: (A) PCT में - Proximal Convoluted Tubule में 100% ग्लूकोज वापस


76. विभिन्न क्रियाओं के फलस्वरूप बने हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के तंत्र को कहते हैं-  

    (A) पाचन तंत्र (B) परिसंचरण तंत्र (C) उत्सर्जन तंत्र (D) तंत्रिका तंत्र  

    Answer: (C) उत्सर्जन तंत्र - Excretory system


77. मेरुरज्जु के आघात से क्या हो सकता है ?  

    (A) घेंघा (B) बौनापन (C) मधुमेह (D) लकवा  

    Answer: (D) लकवा - Spinal cord damage = Paralysis


78. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है  

    (A) एड्रीनल (B) लीवर (C) अंडाशय (D) अग्न्याशय  

    Answer: (B) लीवर - Liver = सबसे बड़ी ग्रन्थि + सबसे बड़ा आंतरिक अंग


79. पादप हॉर्मोन कहलाते हैं  

    (A) फेरोमोन (B) फाइटोहॉर्मोन (C) एंजाइम (D) इनमें से कोई नहीं  

    Answer: (B) फाइटोहॉर्मोन - जैसे ऑक्सिन, जिबरेलिन, साइटोकाइनिन


80. पत्तियों द्वारा कायिक प्रवर्धन का उदाहरण है  

    (A) प्याज (B) आलू (C) गुलाब (D) ब्रायोफाइलम  

    Answer: (D) ब्रायोफाइलम - पत्ती के किनारे से नए पौधे | प्याज/आलू = तना से



You May Like These


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About US

About US

I am Teacher. i have been Selected by Bihar BPSC. I prepare notices and important questions of NCERT and Bihar Board BSEB subjects and also keep giving information about GK GS. I will bring to you all the complete knowledge related to education And I prepare for you all the notices of all the classes and important questions and the most important questions asked in the exam and model type questions. Every day I bring a new question for you.

Read More
About US