बिहार बोर्ड Ncert पर आधारित नोट्स विषय हमारा पर्यावरण अभ्यास 1 पर्यावरण Notes based on Bihar Board Ncert Topic Our Environment Practice 1 Environment

WWW.NCERTNZ.IN

By WWW.NCERTNZ.IN

in

 जैसा कि आप सबको मालूम होना चाहिए हमारे साइट पर सभी वर्गों के सभी विषयों का नोट्स बिल्कुल मुफ्त है दिया गया है आप घर बैठे तैयारी भी कर सकते हैं यदि आप शिक्षक हैं तो इसके द्वारा आप बच्चे का नोट्स तैयार भी करवा सकते हैं

पाठ-1 पर्यावरण 

विषय - हमारा पर्यावरण :-

पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है।  
यह हमें साँस लेने के लिए, पीने के लिए जल, खाने के लिए भोजन एवं रहने के लिए भूमि प्रदान करता है।
पर्यावरण के घटक :-
प्राकृतिक:
1. जल - जलमंडल 
2. वायु - वायुमंडल 
3. स्थल - स्थलमंडल 
4. सजीव - जैवमंडल 
मानव :- एक व्यक्ति, परिवार, समुदाय, धर्म, शैक्षिक, आर्थिक, राजनैतिक स्थिति।
प्राकृतिक पर्यावरण :-
भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं।
1. स्थलमंडल: पृथ्वी ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है।
2. जलमंडल: जल के क्षेत्र को जलमंडल कहते हैं। यह जल के विभिन्न जलाशयों से मिलकर बना होता है।
3. वायुमंडल: पृथ्वी के चारों ओर फैली वायु की पतली परत को वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल अपने चारों ओर के वायुमंडल को थामे रखता है।
4. जैवमंडल: पादप एवं जीव-जंतु मिलकर जैवमंडल या सजीव संसार का निर्माण करते हैं। जहाँ स्थल, जल, एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं।
5 जून :- को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है।
पारितंत्र
पेड़-पौधे जिव जंतु एवं मानव अपने आस-पास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं प्रया : वे एक दूसरे पर भी आश्रित हैं जीवधारियो का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही परितंत्र का निर्माण करता है।
👉 उदाहरण:वन, घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासागर परितंत्र के उदाहरण हैं।
1. पर्यावरण के 4 प्राकृतिक घटक = जलमंडल, वायुमंडल, स्थलमंडल, जैवमंडल
2. विश्व पर्यावरण दिवस = 5 जून
3. पारितंत्र = जीव + पर्यावरण का आपसी संबंध


You May Like These


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About US

About US

I am Teacher. i have been Selected by Bihar BPSC. I prepare notices and important questions of NCERT and Bihar Board BSEB subjects and also keep giving information about GK GS. I will bring to you all the complete knowledge related to education And I prepare for you all the notices of all the classes and important questions and the most important questions asked in the exam and model type questions. Every day I bring a new question for you.

Read More
About US