दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. हमारे दैनिक जीवन में ph के किन्हीं पांच महत्व का उल्लेख करें
उत्तर - दैनिक जीवन में pH का महत्त्व:
(i) प्राणिओं के लिए pH का दायरा -प्राणी pH में एक छोटे दायरे में ही जीवित रह सकते हैं। हमारे शरीर के अंदर की अभिक्रियाएँ 7.0 से 7.8 pH के बीच होती है। हमारे खून का pH 7.4 है।
(ii) अम्ल वर्षा का pH -वायु प्रदूषक गैसों जैसे (SO2, NO, आदि) के वातावरण में उपस्थित होने पर वर्षा का जल अम्लीय हो जाता है। इसे अम्ल वर्षा कहते हैं। अम्ल वर्षा के जल का pH 5.6 से कम हो जाता है। पानी में रहने वाले जीवधारियों के लिए काफी कष्टमय हो जाता है।
(iii) मिट्टी का pH -विभिन्न प्रकार के पौधों के विकाश के लिए मिट्टी का DH7 के आस-पास होना आवश्यक है। रसायनों के उपयोग से मिट्टी का pH घट जाता है। जो मिट्टी की उर्वरकता को प्रभावित करता है।
(iv) भोजन का पचना - भोजन के पाचन के लिए हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की आवश्यकता है। इसका pH 1 होता है। अधिक मात्रा में अम्ल उत्पन्न होने पर pH घट जाता है। और भोजन पाचन में कठिनाई होती है। पेट में दर्द भी उत्पन्न होता है।
(v) pH और हमारे दाँत—हमारे दाँतों के इनैमल कैल्सियम फॉस्फेट के बने होते हैं। यदि मुँह का pH 5.5 के नीचे चला जाता है तो दाँतों का झरना शुरू हो जाता है। भोजन के बाद मुँह में उपस्थित जीवाणु अवशिष्ट पदार्थो का कण बन करके अम्ल उत्पन्न करते हैं। हमारे मुँह का pH 5.5 से कम हो जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें