कक्षा 10 विज्ञान भौतिकी से सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सभी प्रशन 2 अंक के
प्रशन 1. सूर्योदय के समय सूर्य लाल क्यों प्रतीत होता है उत्तर - सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य क्षितिज के निकट होता है। लाल रंग का तरंगदैर्ध्य अधिक होने के कारण क्षितिज के समीप इसका न्यून भाग ही उपस्थित कणों के द्वारा प्रकीर्ण होता है। परिणामस्वरूप, यह अन्य वर्णों की अपेक्षा अधिक दूर तक पहुँच जाता है। जब ये किरणें हमारी आँखों में पड़ती हैं तो हमें सूर्य रक्ताभ प्रतीत होता है।
प्रशन 2. उत्तल दर्पण एवं अवतल दर्पण में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तल दर्पण
(i) उत्तल दर्पण में हमेशा काल्पनिक प्रतिबिंब बनता है।
अवतल दर्पण
(ii) इसका दृष्टि क्षेत्र बड़ा होता हैं
(iii) उत्तल दर्पण की परावर्तक सतह उभरी हुई होती है।
(iv) इसमें प्रतिबिम्ब छोटा बनता है।
(v) इसमें सीधा प्रतिविम्ब बनता
अवतल दर्पण
(i) अवतल दर्पण में वास्तविक एवं काल्पनिक दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बनते हैं।
(ii) इसका दृष्टि क्षेत्र छोटा होता है।
(iii) अवतल दर्पण की परावर्तक सतह धँसी हुई होती है।
(iv) इसमें प्रतिविम्ब बड़ा, छोटा तथा वस्तु के आकार का तीनों प्रकार का बनता है।
(v) इसमें प्रतिविम्ब उल्टा और सोधादोनों बनते हैं।
प्रशन 3. दूर दृष्टि दोष से आपका क्या अभिप्राय है? इस दोष का निवारण किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर - नेत्र गोलक छोटा होने के कारण आँख का लेंस नजदीक की वस्तुओं का प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनाता है। इसलिए आँख नजदीक की वस्तुओं की साफ-साफ नहीं देख पाती है, लेकिन दूर की वस्तुओं को साफ-साफ देख पाती है। इस दृष्टि दोष को दूर दृष्टि दोष कहा जाता है। इसे दूर करने के लिए उचित फोकस दूरी के उत्तल लेंस का व्यवहार किया जाता है।
प्रशन 4. घरों के विद्युत परिपथ में विद्युत उपकरण समान्तर क्रम में क्यों जोड़े जाते हैं?
उत्तर - प्रत्येक परिपथ में विद्युत उपकरण विद्युन्मय तथा उदासीन तारों के बीन समांतरक्रम में जुड़े होते हैं। प्रत्येक उपकरण में धारा के प्रवाह को संचालित करने के लिए अलग-अलग स्विच लगे होते हैं। स्विच हमेशा विद्युन्मय तार में जोड़ा जाता है। इससे यह लाभ है कि यदि एक परिपथ
को कोई स्विच बंद हो तब भी अन्य उपकरणों के परिपथ पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके अलावा यह परिपथ से जुड़े सभी उपकरणों को समान वोल्टता प्रदान करता है। ऐसा करने से सभी समान्तरbशाखाओं के सिरों के बीच का होता है। इसलिए लैम्प, बिजली का आयरन रेफ्रीजरेटर, रेडियो आदि को एक ही विभव पर प्रचलन के योग्य बनाया जा सकता है।
प्रशन 6. बिजली के बल्ब में निष्क्रिय गैस क्यों भरी जाती है
उत्तर . बिजली के बल्ब में बारीक तार की ऐंठी हुई कुंडली होती है, जिसे फिलामेंट कहते हैं। इसी फिलामेंट से जब विद्युत धारा प्रवाहित होती है तब हमें प्रकाश मिलता है। यदि फिलामेंट से हवा के माध्यम में धारा प्रवाहित कराई जाए तो यह फिलामेंट हवा की ऑक्सीजन से ऑक्सीकृत होकर भंगुर हो जाएगा और टूट जाएगा। इसलिए बल्ब की हवा निकालकर निष्क्रिय गैस भर दी जाती है।
प्रशन 7. वायु में गमन करती प्रकाश की एक किरण जल में तिरछी प्रवेश करती है। क्या प्रकाश किरण अभिलंब की ओर झुकेगी अथवा
प्रशन अभिलंब से दूर हटेगी? बताइए क्यों?
उत्तर - वायु में गमन करती प्रकाश की एक किरण जल में तिरछी प्रवेश करती है। विरल माध्यम में प्रकाश की चाल सघन माध्यम की अपेक्षा अधिक होती है। अतः विरल माध्यम से सघन माध्यम में गमन करने वालो प्रकाश की किरण धीमी हो जाती है तथा अभिलंब की ओर झुक जाती है।
प्रशन 8. जरा दृष्टिदोष क्या है और इसे कैसे दूर किया जाता है?
उत्तर - नेत्र लेंस कड़ा हो जाने के कारण उसकी समंजन क्षमता में कमी आ जाती है। इस दृष्टिदोष को जय दृष्टिदोष कहते हैं और इसके उपचार के लिए बाइफोकल लेंस काम में लाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें