Bihar board class 10th geography solution chapter 7 Social Science कृषि संसाधन भूगोल कक्षा 10 अध्याय कृषि संसाधन 2023 में आने वाले सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

WWW.NCERTNZ.IN

By WWW.NCERTNZ.IN

in


  प्रश्न 1. भारतीय कृषि की पाँच प्रमुख विशेषताओं को लिखिए

उत्तर - भारतीय कृषि की पाँच प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

(1) भारतीय कृषि आर्थिक जीवन का प्राण है। भारत में लगभग 2/3 लोगों की जीविका कृषि पर आधारित है।

(ii) यहाँ की विशाल जनसंख्या के लिए भोजन कृषि से ही प्राप्त होता है।

(iii)यहाँ की कृषि से कच्चे माल उद्योगों को प्राप्त होते हैं। जैसे—कपास से सूती वस्त्र उद्योगों, गन्ना से चीनी उद्योग, जूट से जूट उद्योग एवं अन्य कृषि उत्पाद कृषि प्रसंस्करण उद्योगों को कच्चा माल देते हैं। जैसे—रसदार फल जैली जैम, स्वतंत्र उत्पादन के लिए आधार प्रदान करते हैं। इस तरह की कृषि उद्योगों की मजबूती प्रदान करता है।

(iv) यहाँ की जलवायु मिट्टी एवं धरातल की विविधता के कारण भारत में फसलों की विविधता भी पायी जाती है। चाय, गन्ना, मोटे अनाज एवं कुछ तिलहनों के उत्पादन का विश्व में अग्रणी स्थान है

(v) राष्ट्रीय आय में भारतीय कृषि का मुख्य योगदान है। देश की 24% आय कृषि से प्राप्त होता है।

प्रश्न 2. कपास के उत्पादन में महाराष्ट्र क्यों प्रसिद्ध है? 

उत्तर-कपास उत्पादन के लिए प्रमुख भौगोलिक दशाएँ हैं-

(1) औसत मासिक तापमान 21°C-30°C,

(ii) 75 सेंटीमीटर से 100 सेंटीमीटर वर्षा,

(iii) 210 दिपालारहित,

(iv) काली मिट्टी सर्वोत्तम तथा

(v) सस्ते पर्याप्त श्रमिक ।

उपर्युक्त सभी भौगोलिक दशाएँ महाराष्ट्र में उपलब्ध हैं।

प्रश्न 3. भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व है?

उत्तर भारतीय अर्थतंत्र में कषि का निम्नलिखित महत्त्व है-

(1) भारत की 70% आबादी रोजगार और आजीविका के लिए कृषि पर आश्रित है।

(ii) देश के सकल राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि का योगदान 22% ही है। फिर भी, बहुत सारे उद्योगों को कच्चा माल कृषि उत्पाद से ही मिलता है।

(iii) कृषि उत्पाद से ही देश की इतनी बड़ी जनसंख्या को खाद्यान्न की आपूर्ति होती है। अगर ऐसा न हो तो खाद्यान्न आयात करना पड़ेगा।

(iv) कृषि के अनेक उत्पादों में भारत विश्व में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर है।

(v) अनेक कृषि उत्पादों का भारत निर्यातक है जिससे विदेशी मुद्रा की प्राप्ति होती है।

(vi) कृषि ने अनेक उद्योगों को विकसित होने का अवसर प्रदान किया है।

प्रश्न 4. गन्ने की उपज उत्तरी भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक है 

उत्तर गन्ना की उपज उत्तरी भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक है। कारण, समुद्री जलवायु में गन्ना उत्तम होता है। दक्षिण भारत के गन्ना में शर्करा की मात्रा अधिक होती है।

प्रश्न 5. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर-1960-70 के दशक में कृषि में सुधार के अंतर्गत एक पैकेज लायी गयी। जिसमें गेहूँ में कृषि में हरित क्रांति की शुरूआत हुई। इसके अंतर्गत संकर किश्म का उन्नत बीज रासायनिक खाद, सिंचाई, कीटनाशक आदि का उत्पादक प्रयोग कर खाद्य उत्पादन में अप्रत्याशित वृद्धि की गई है तथा खाद्य सुरक्षा में यह मील का पत्थर साबित हुयी है। इस क्रांति को आगे बढ़ने में सहकारिता विभाग पर भारत सरकार ने काफी ध्यान दिया। हरित क्रांति से फसलों के पैदावार में काफी वृद्धि हो गयी, इससे साधन उत्पादन में भारत आत्मनिर्भर हो गया है।

प्रश्न 6. भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कारणों को संक्षेप में लिखिए। 

उत्तर—भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता के कई कारण हैं, जिनमें-

(i) जनसंख्या का कृषि भूमि पर निरंतर बढ़ता दबाव ।

(ii) घटता कृषि भूमि क्षेत्र ।

(iii) खेतों का छोटा आकार ।

(iv) भू-स्वामित्व प्रणाली ।

(v) सिंचाई कम और अनिश्चित सुविधाएँ ।

(vi) मानसूनी वर्षा की अनिश्चितता ।

(vii) कृषि योग्य भूमि का निम्नीकरण ।

(viii) कम पूँजी निवेश ।

(ix) आधुनिक कृषि तकनीक, कीटनाशक, रासायनिक खाद आधुनिक यंत्र का सीमित उपयोग

(x) कृषि में वाणिज्यीकरण का अभाव ।

प्रश्न 11. शुष्क कृषि एवं आर्द्र कृषि में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर शुष्क कृषि उन भागों में होती है जहाँ वर्षा 50 सेमी से कम होती है तथा आर्द्र कृषि विशेषकर उन भागों में होती है जहाँ वर्षा का औसत 100 से 200 सेमी के मध्य होता है।

प्रश्न 12. भारत का कौन-सा राज्य रबर उत्पादन में अग्रणी है ? दो कारण दीजिये।

उत्तर भारत में केरल राज्य रबड़ उत्पादन में अग्रणी है । इसके प्रमुख कारणों में केरल में 200 सेमी. से अधिक वर्षा और 32° से. से अधिक तापमान का होना तथा यहाँ की लाल लैटेराइट चिकनी तथा दोमट मिट्टी पौधे की बढ़ोत्तरी के लिए उत्तम हैं।

प्रश्न 13, भारत में उपजाए जानेवाले प्रमुख खाद्य एवं व्यावसायिक फसलों के नाम लिखिए।

उत्तर भारत में उपजाए जाने वाले प्रमुख खाद्य फसल है चावल, गेहूँ, मकई, दालें, सब्जी, मूंगफली तथा व्यावसायिक प्रमुख फसलें हैं-गन्ना, चाय, कहवा, तम्बाकू, जूट।

प्रश्न 14. भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण अनाजों के नाम बताओ।

उत्तर चावल, गेहूँ

प्रश्न 15. भारत में कौन से तीन प्रमुख मोटे अनाज उगाए जाते हैं ?

उत्तर-ज्वार, बाजरा, मकई ।

प्रश्न 16. भारत की तीन नगदी फसलों के नाम बताओ।

उत्तर- गन्ना, कपास, तम्बाकू ।

प्रश्न 17. हमारे देश की सबसे प्रमुख रोपण फसल कौन-सी है?

उत्तर-चाय, कहवा, रबड़ आदि ।

प्रश्न 18. एक शब्द में लिखें हमारे देश में मौनसून के आरंभ में बोई जाने वाली और शरद ऋतु में काटी जाने वाली फसल।

उत्तर धान।

प्रश्न 19. गहन जीवन कृषि क्या है?

उत्तर — गहन कृषि उन क्षेत्रों में पायी जाती है जहाँ जनसंख्या के अनुपात की भूमि कम होती है। अधिक पूँजी तथा श्रम लगाकर अधिकतम उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न 20. भारतीय कृषि विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है। कैसे?

उत्तर चाय, कॉफी, मसाले आदि कृषि उत्पदों का निर्यात कया जाता है। इससे भारत को बहुमूल्य विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।

प्रश्न 21. कपास की खेती दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में अधिकांशतः होती है। कैसे?

उत्तर दक्कन प्रदेश लावा निर्मित काली मिट्टी क्षेत्र है। यह कपास की खेती के लिए उपयुक्त है। क्योंकि यह अपने में अधिक समय तक नमी बनाए रखती है

प्रश्न 22. भारत की महत्त्वपूर्ण रोपण फसलों के नाम बताएँ

उत्तर भारत की महत्त्वपूर्ण रोपण फसलें चाय, कॉफी, रबड़, गन्ना, केला आदि हैं। चाय असम तथा उत्तरी बंगाल की तथा कॉफी कर्नाटक की मुख्य रोपण फसलें हैं।

प्रश्न 23. भारत कपास का आयात एवं निर्यात दोनों करता है, कैसे?

उत्तर भारत लंबे रेशे के कपास का अमेरिका, मिस्र, सूडान एवं केन्या से आयात करता है एवं छोटे एवं मध्यम किश्म के रेशे की कपास का ब्रिटेन एवं जापान को निर्यात करता है।

प्रश्न 24. रबी फसलें क्या हैं? चार उदाहरण दें।

उत्तर रबी फसलें को शीत ऋतु में अक्टूबर से दिसम्बर के मध्य बोया जाता है तथा ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के मध्य काटा जाता है।

(i) गेहूँ, (ii) जौ, (iii) चना तथा (iv) मटर ।

प्रश्न 25. कहवा उत्पादन प्रमुख राज्य कौन है ?

उत्तर भारत में कॉफी द० भारत में उगाया जाता है। कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा उत्पाद राज्य है, यहाँ चाय का 20% काफी उत्पादन किया जाता है, इसके अलावे इसका उत्पादन तमिलनाडु, केरल में भी होता है।

प्रश्न 26. वाणिज्यिक अथवा व्यापरिक कृषि के मुख्य लक्षण क्या हैं ?

उत्तर-वाणिज्यिक अथवा व्यापारिक कृषि के मुख्य लक्षण हैं, उच्च पैदावार प्राप्त करने के लिए निम्न निवेशों का प्रयोग-

(i) अधिक पैदावार देनेवाले बीज,

(ii) बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरक,

(iii) कीटनाशक इत्यादि।

प्रश्न 27. कृषि की दृष्टि से भारत एक महत्त्वपूर्ण देश है। कोई दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर-कृषि की दृष्टि से भारत वास्तव में एक महत्त्वपूर्ण देश है, क्योंकि-

(i) भारत की दो-तिहाई जनसंख्या कृषि कार्यों में लगी है।

(ii) हमारे अधिकांश खाद्य-पदार्थ कृषि से प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 28. भारत विश्व का एक अग्रणी चाय निर्यातक देश है, कैसे?

उत्तर भारत विश्व का चाय का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक है । यहाँ प्रति हेक्टेयर चाय का उत्पादन विश्व में सर्वाधिक होता है । यहाँ मुख्य रूप से चाय, असम, प. बंगाल, तमिलनाडु में होता है एवं प्रति व्यक्ति चाय खपत कम

प्रश्न 29. भारत के पूर्वी भाग में रोटी तथा पश्चिमी भाग में चावल खाने का कम प्रचलन है। क्यों?

उत्तर-परंपरागत रूप से भारत के पूर्वी राज्यों में चावल तथा पश्चिमी राज्यों में गेहूँ का उत्पादन अनुकूल भौगोलिक सुविधाओं के कारण ज्यादा होता है। यदि कारण है कि देश के पूर्वी भाग में रोटी तथा पश्चिमी भाग में चावल खाने का कम प्रचलन है।

प्रशन 30. गहन जीविका कृषि से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर-यह एक प्रकार की श्रम-गहन खेती होती है, जिसमें अधिक उत्पादन के लिए बड़ी मात्रा में जैव-रासायनिक निवेशों तथा सिंचाई का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार की कृषि उन क्षेत्रों में की जाती है, जहाँ भूमि पर जनसंख्या का दबाव अधिक होता है।

प्रश्न 31. चाय की खेती असम में ज्यादा होती है। क्यों ?

उत्तर असम की पर्वतीय ढलानों पर चाय की खेती के लिए उपयुक्त तापमान एवं वर्षा उपलब्ध है। ढालुवाँ भूमि के कारण वर्षा का पानी झाड़ियों की जड़ों में जम नहीं पाता है। साथ ही, पूर्वी राज्यों से यहाँ सस्ते एवं पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हैं यही कारण है कि असम में चाय की खेती ज्यादा होती है।

प्रश्न 32. भारत में कृषि भूमि पर अधिक दबाव है। क्यों ?

उत्तर भारत में बच्चों को भू-स्वामित्व में विरासत का अधिकार प्राप्त है। इस कारण पीढ़ी दर पीढ़ी भूमि बँटती जाती है और जोतों का आकार छोटा होता जाता है। अतः किसान बैकल्पिक रोजगार न होने के कारण अपनी भूमि से अधिकतम पैदावार लेने की कोशिश करता है। इसी कारण भूमि पर दबाव अधिक है।

प्रश्न 33. नगदी फसल और रोपण फसल में अंतर बतलाएँ

उत्तर–नगदी फसल ऐसे फसल जिसमें फसल का उत्पादन केवल बेचने के उद्देश्य से करते हैं। जैसे गन्ना। रोपण फसल वृहत् पैमाने पर की जाने वाली एक फसली कृषि जिसमें अत्यधिक पूँजी का विनियोग, बड़े-बड़े कार्य, आधुनिक एवं प्रौद्योगिक बतलायी जाती है। जैसे चाय, रबड़, केला आदि ।

प्रश्न 34. वैश्वीकरण का भारतीय कृषि पर क्या प्रभाव पड़ा है ?

उत्तर-वैश्वीकरण का भारतीय कृषि पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। वैश्वीकरण का अर्थ है देश की अर्थव्यवस्था का विश्व की अर्थव्यवस्था के साथ जुड़ना । इसने भारतीय बाजार को विश्व के बाजार के लिए खोल दिया है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर सरकारी तंत्र की पकड़ ढीली हो गई है। अब विदेशी उत्पाद जिसमें कृषिजन्य उत्पाद भी शामिल हैं, आसानी से भारत में बेचे जा सकते हैं। इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से भारतीय किसान को एक बहुत बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

प्रश्न 35. उपर्युक्त फसलों के उत्पादन करने वाले दो प्रमुख राज्यों का नाम लिखें।

उत्तर-फसलों के उत्पादन करनेवाले दो प्रमुख राज्यों के नाम इस प्रकार हैं-

चावल-उत्तर प्रदेश, पं. बंगाल ।

गेहूँ—उत्तर प्रदेश, पंजाब ।

गन्ना—उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र ।

केला_बिहार, आंध्र प्रदेश ।

कपास - महाराष्ट्र, गुजरात ।

जूट_पं. बंगाल, असम ।

प्रश्न 36. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में कृषि के योगदान की चर्चा कीजिए।

उत्तर भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि प्रधान देश होने के कारण भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था में नींव के पत्थर की भाँति महत्व रखता है। 2001 में देश की लगभग 69% जनसंख्या कृषि से रोजगार प्राप्त की। किन्तु स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान लगातार घट रहा है। वर्तमान समय में 24% आय कृषि से प्राप्त है। कृषि का आंतरिक एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका है जो अजादी के समय काफी कम है। कृषि में गिरावट समाज के अन्य क्षेत्रों में गिरावट लायेगी। कृषि के महत्व को समझते हुए भारत सरकार ने इसके विकास पूर्व वृद्धि के लिए इसके आधुनिकीकरण का प्रयास किया जा रहा है।

प्रश्न 37. शुष्क भूमि के चार प्रमुख विशेषता का वर्णन करें।

उत्तर-शुष्क भूमि के चार प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार अग्रलिखित हैं-

(1)वर्षा जल की संरक्षित करने की विधियों का प्रयोग किया जाता है। ताकि शुष्क समय में उसका उपयोग किया जा सके।

(ii) आवश्यकता से अधिक जल को भूमिगत जल के पुन:भरण के लिए संरक्षित रखा जाता है।

(iii) शुष्कता के कारण ह्यूमस की मात्रा यहाँ की मिट्टी में बहुत कम होती है।

(iv) शुष्कता के कारण मिट्टी की ऊपरी परत का वायु द्वारा कटाव होता है।

प्रश्न 38. गहन कृषि की विशेषताओं को लिखें।

उत्तर-गहन या सघन कृषि की मुख्य विशेषताएँ हैं-

(1) कृषि की उन्नत तकनीक के प्रयोग के कारण प्रतिहेक्टेयर उत्पादन अधिक होता है।

(ii) नमी की अधिकता के कारण निचली जमीन में सघन कृषि की जाती है।

(iii) इस कृषि के तहत धान एवं गेहूँ सहित अन्य खाद्यान्नों की खेती की जाती है।

(iv) तमिलनाडु तथा पूर्वी भारत में धान की दो फसलें प्राप्त की जाती हैं।

(v) इस कृषि पद्धति में उर्वरकों का कम उपयोग किया जाता है।

(vi) अधिक खर्च करके कम जमीन से अधिक उत्पादन प्राप्त करना इस खेती की मुख्य विशेषता है।

प्रश्न 39. कपास उत्पाद की प्रमुख भौगोलिक दशाओं का उल्लेख करे

उत्तर-कपास उत्पादन के लिए प्रमुख भौगोलिक दशाएँ हैं-

(1) औसत मासिक तापमान 21°C-30°C,

(ii) 75 सेंटीमीटर से 100 सेंटीमीटर वर्षा,

(iii) 210 दिपालारहित,Kiv) काली मिट्टी सर्वोत्तम तथा

(v) सस्ते पर्याप्त श्रमिक ।

उपर्युक्त सभी भौगोलिक दशाएँ महाराष्ट्र में उपलब्ध हैं।




You May Like These


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About US

About US

I am Teacher. i have been Selected by Bihar BPSC. I prepare notices and important questions of NCERT and Bihar Board BSEB subjects and also keep giving information about GK GS. I will bring to you all the complete knowledge related to education And I prepare for you all the notices of all the classes and important questions and the most important questions asked in the exam and model type questions. Every day I bring a new question for you.

Read More
About US