पाठ-नियंत्रण एवं समन्वय
प्रश्न 1. जंतुओं में रासायनिक समन्वय कैसे होता है ?
उत्तर-जंतुओं में अंत:स्रावी ग्रंथियाँ विशेष रसायनों को उत्पन्न करती हैं। वे रसायन या हॉर्मोन जंतुओं को सूचनाएँ संचरित करने के साधन के रूप में प्रयुक्त
होते हैं। अधिवृक्क ग्रंथि से स्रावित एड्रीनलीन हॉर्मोन सीधा रुधिर में स्रावित होता है और शरीर के विभिन्न भागों तक पहुँच जाता है। ऊतकों में विशिष्ट गुण होते
हैं जो अपने लिए आवश्यक हॉर्मोनों को पहचान कर उनका उपयोग बाहरी या भीतरी स्तर पर करते हैं। विशिष्टीकृत कार्यों को करने वाले अंगों से समन्वय कर वे हॉर्मोन अपना विशिष्ट प्रभाव दिखा देते हैं।
प्रश्न 2. मधुमेह से आप क्या समझते हैं?
उत्तर जब हमारे शरीर के पैक्रियाज में इन्सुलिन का पहुँचना कम हो जाता है तो खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। इस स्थिति को मधुमेह (डायबिटीज) कहा जाता है। इन्सुलिन एक हॉर्मोन है, जो कि पाचक ग्रोथ द्वारा बनता है। इसका कार्य शरीर के अन्दर भोजन को एनर्जी में बदलने का होता है। यही वह हॉर्मोन होता
है जो हमारे शरीर में शुगर की मात्रा को कण्ट्रोल करता है।
प्रश्न 3. दो पादप हॉर्मोनों का नाम लिखें एवं उनके एक-एक कार्य लिखें।
उत्तर-दो पादप हॉर्मोन निम्नलिखित हैं-
(i) ऑक्सिन-ये पुष्पों के बनने, पत्तियों के गिरने और बीजों के अंकुरण को प्रभावित करते हैं।
(ii) जिबरेलिन-ये बीजों की सुसुप्त अवस्था को तोड़ते हैं । ये फूलों के खिलने और बीज के अंकुरण को भी प्रभावित करते हैं।
प्रश्न 4. हॉर्मोन क्या हैं ? दो पादप हॉर्मोन के नाम लिखें।
अथवा, पादप हॉर्मोन क्या हैं ?
उत्तर-वे विभित्र प्रकार के रासायनिक पदार्थ जो पौधों में वृद्धि और विभेदन संबंधी क्रियाओं पर नियंत्रण करते हैं उन्हें पादप हॉर्मोन कहते हैं। पादप हॉर्मोन अनेक प्रकार के होते हैं। जैसे-ऑक्सिन (Auxins), इथाइलीन
(Ethylene), जिबरेलिन(Gibberlins),साइटोकाइनिन (Cytokinins) तथा एबसिसिक अम्ल (Abscisic Acid) ।
प्रश्न 5. पादप में प्रकाशनुवर्तन किस प्रकार होता है ?
उत्तर—पादपों के प्ररोह के तने एवं शाखा के शिखर की कोशिकाओं में उत्पत्र होने वाले रासायनिक यौगिक को ऑक्सिन कहते हैं।
के लिए उत्तरदायी होता है परंतु सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में यह कम क्रियाशील होकर अंधेरे वाले भाग में स्थानान्तरित हो जाता है तथा वहाँ उपस्थित जल के साथ मिलकर उस भाग को फुला देता जिससे कोशिका सूर्य के प्रकाश की ओर झुक जाती है। सभी कोशिकाएँ इसी क्रिया को दर्शाती हैं। परिणामस्वरूप पादप के
स्तम्भ का अग्र भाग प्रकाश की ओर झुक जाता है । इसे हो धनात्मक प्रकाशानुवर्तन कहते हैं।
प्रश्न 6. तंत्रिका उत्तक कैसे क्रिया करता है?
उत्तर-तत्रिका ऊतक सूचनाओं को संग्रह करते हैं, उन्हें पूरे शरीर में भेजते हैं, सूचनाओं को व्यवस्थित करते हैं, सूचनाओं के आधार पर निर्णय लेते हैं एवं निर्णय को मांसपेशियों तक भेजते हैं ताकि क्रिया हो सके। संदेश पाने के बाद पेशियाँ अपना आकार बदलती हैं। इससे वे छोटी हो जाती हैं। इनमें विशिष्ट प्रोटीन पाये जाते
हैं। ये प्रोटीन पेशियों के आकारों को बदल सकते हैं तथा तत्रिकाओं से प्राप्त होने वाले विद्युत-तंत्रिकीय आवेग के अनुसार उनमें अनुक्रिया उत्पन्न कर सकती हैं।
प्रश्न 7. आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह क्यों दी जाती है?
अथवा, आयोडीन की कमी से कौन-सी बीमारी होती है? कैसे?
उत्तर- अवटुग्रंथि को थायरॉक्सिन हॉर्मोन बनाने के लिए आयोडीन आवश्यक होता है। हमारे शरीर में प्रोटीन और वसा के उपापचय की थॉयरॉक्सिन कार्बोहाइड्रेट
नियंत्रित करता है। यह वृद्धि के संतुलन के लिए आवश्यक होता है। यदि हमारे भोजन में आयोडीन की कमी रहेगी तो हम गॉयटर से ग्रसित हो सकते हैं। इस
यीमारी का लक्षण फूली हुई गर्दन या बाहर की ओर उभरे हुए नेत्र-गोलक हो सकते हैं। इस रोग से बचने तथा आयोडीन की शरीर में कमी दूर करने के लिए आयोडीन
युक्त नमक के उपयोग की सलाह दी जाती है।
प्रश्न 8. किन्ही चार पादप हॉर्मोन के नाम लिखें
उत्तर...चार पादप हॉर्मोन के नाम हैं-
(i) ऑक्सिन (ii) जिब्रेलिन (iii) सायटोकाइनिन (1v) एब्सेसिक एसिड।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें