Top 20 questions subjective science class 9th
प्रिया 9 वीं कक्षा के विद्यार्थियों आप लोगों के लिए विज्ञान का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर लेकर आया हूं आप अपनी कॉपी में इसको उतार लीजिए
1. ऊतक किसे कहते हैं?
समान संरचना और काम करने वाली कोशिकाओं का समूह जो मिलकर एक खास काम करता है।
2. पादप ऊतक कितने प्रकार के? नाम लिखें।
दो प्रकार:
1. विभज्योतकी ऊतक
2. स्थायी ऊतक
3. जंतु ऊतक कितने प्रकार के? नाम लिखें।
चार प्रकार:
1. उपकला
2. संयोजी
3. पेशीय
4. तंत्रिका ऊतक
4. विभज्योतकी ऊतक कितने प्रकार के? नाम लिखें।
तीन प्रकार:
1. शीर्षस्थ
2. पाशर्व
3. अंतर्वेशी विभज्योतक
5. विभज्योतकी ऊतक किसे कहते हैं?
Ans - वे ऊतक जिनकी कोशिकाओं में विभाजन की क्षमता होती है। पौधे की लंबाई/मोटाई बढ़ाते हैं।
6. स्थायी ऊतक किसे कहते हैं?
Ans - वे ऊतक जो विभाजन बंद कर चुके हैं और एक निश्चित आकार + काम करने लगते हैं।
7. स्थायी ऊतक कितने प्रकार के? नाम लिखें।
दो प्रकार:
1. सरल स्थायी
2. जटिल स्थायी ऊतक
8. एपिडर्मिस क्या है?
Ans - पौधे की सबसे बाहरी सुरक्षात्मक परत। जड़ में मूलरोम, तने-पत्ती पर रंध्र और मोम की परत होती है।
9. कॉर्क कोशिका क्या है?
Ans -:मृत कोशिका, दीवार मोटी + सुबेरिन लगी। तने की बाहरी परत बनाती है, सुरक्षा + पानी रोकती है।
10. सरल स्थायी ऊतक कितने प्रकार के? नाम लिखें।*
तीन प्रकार:
1. मृदूतक
2. स्थूलकोण ऊतक
3. दृढ़ ऊतक
11. जटिल स्थायी ऊतक कितने प्रकार के? नाम लिखें।
दो प्रकार:
1. जाइलम
2. फ्लोएम। ये संवहन ऊतक हैं।
*12. जाइलम तथा फ्लोएम में अंतर:
*13. संवहन बंडल क्या है?*
जाइलम + फ्लोएम का समूह जो पत्ती की शिराओं में होता है। पानी और भोजन का आना-जाना कराता है।
14. जाइलम ऊतक के अवयव:*
1. वाहिनिका 2. वाहिका 3. जाइलम मृदूतक 4. जाइलम दृढ़ ऊतक
15. उपकला ऊतक के प्रकार:*
1. सरल शल्की 2. सरल स्तम्भी 3. घनाकार 4. पक्ष्माभी 5. ग्रंथिल 6. स्तरित शल्की
16. संयोजी ऊतक के प्रकार:*
1. एरियोलर 2. वसामय 3. कंकाल - अस्थि, उपास्थि 4. तरल - रक्त, लसीका
17. वास्तविक संयोजी ऊतक के प्रकार:*
1. एरियोलर 2. वसामय ऊतक
18. एरियोलर ऊतक की कोशिकाएं:*
1. फाइब्रोब्लास्ट 2. मैक्रोफेज 3. मास्ट कोशिका
19. एरियोलर ऊतक के तंतु:*
1. कोलेजन तंतु 2. इलास्टिन तंतु
20. क्लोरेनकाइमा तथा ऐरेनकाइमा:*
👉क्लोरेनकाइमा:* मृदूतक जिसमें क्लोरोफिल होता है। प्रकाश संश्लेषण करता है।
👉ऐरेनकाइमा:* मृदूतक जिसमें बड़ी वायु गुहाएं होती हैं। जलीय पौधों को तैरने में मदद करता है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें