दहन और ज्वाला : चीजों का जलना
Combustion and Flame : Burning of Things
1. मोमबती में मोम किस रूप में जलता है?(A) ठोस मोम
(B) द्रवित मोम
(C) मोम का वाष्प
(D) इनमें से कोई नहीं
2. वह ताप जिस पर वस्तु में आग पकड़ लेती है :
(A) प्रज्वलन ताप
(B) कोई ताप नहीं
(C) मोम का वाष्प
(D) इनमें से कोई न
3. श्वेत फॉस्फोरस का प्रज्वलन ताप
(A) सामान्य
(B) सामान्य ताप
(C) अधिक
(D) इनमें से कोई नहीं है
4. माचिस की तिल्ली के सिरे पर निम्न में कौन पदार्थ होता है?
(A) पोटैसियम क्लोरेट
(B) लाल फॉस्फोरस
(C) सल्फर
(D) कोई नहीं
5. सेफ्टी माचिस किस वैज्ञानिक ने बनाया?
(A) माइकेल फैराडे
(B) न्यूटन
(C) कार्ल लुण्डस्टान
(D) सभी उत्तर सही हैं
6. निम्न में कौन दहन का पोषक है?
(A) ऑक्सीजन
(B) हाइड्रोजन
(C) नाइट्रोजन
(D) कार्बन डाईऑक्साइड
7. तेल में लगी आग को बुझाने के लिए किसका प्रयोग नहीं करना चाहिए?
(A) तेल को ढंक देना चाहिए
(C) बालू से ढंक देना चाहिए
(B) पानी का उपयोग करना चाहिए
(D) इनमें से कोई नहीं
8. अग्निशमन में कौन से रसायन मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड बनाते हैं?
(A) अम्ल और सोडियम बाइकार्बोनेट
(B) नमक और नौसादर
(C) अम्ल और कास्टिक सोडा
(D) भस्म और अम्ल
9. पटाखे फोड़ना किस प्रकार का दहन है?
(A) स्वत: दहन
(B) मंद दहन
(C) तीव्र दहन
(D)सामान्य दहन
10. जलती हुई मोमबती का बाहरी भाग
(A) नीला
(C) तीव्र दहन
(B) लाल
(D) सामान्य दहन
11. मोमबती का मध्य भाग कैसा है?
(A) काला
(B) पीला, चमकीला दीप्त
(C) अदीप्त
(D) कोई नहीं.
12. मोमबती का आंतरिक क्षेत्र होता है—
(A) पीला
(B) लाल
(C)नीला
(D) काला
13. जीवाश्म ईंधन के जिससे होती है—
(A) अम्ल वर्षा
(B) सामान्य वर्षा
(C) कोई वर्षा नहीं
(D) इनमें से कोई नहीं
👉 लघु उत्तरीय प्रश्न
1.प्रज्वलन ताप क्या है? पेट्रोल और किरोसीन तेल में किसका प्रज्वलन ताप कम है?
उत्तर- वह ताप जिस पर किसी वस्तु में आग पकड़ लेती है, प्रज्वलन ताप कहलाता है। पेट्रोल का प्रज्वलन ताप किरोसीन तेल के प्रज्वलन ताप से कम है।
2. कोयले को वायु की अनुपस्थिति में गरम करने पर क्या प्राप्त होता है?
उत्तर- कोयले को वायु की अनुपस्थिति में गर्म करने पर निम्नांकित पदार्थ प्राप्त होते हैं—
(i) कृत्रिम पेट्रोलियम
(ii) बेंजीन
(iii) औषधियाँ
(iv) विस्फोटक पदार्थ
(v) ईंधन गैस तथा
(vi) कोक।
3. आग के फैलाव को रोकने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं?
उत्तर— (i)दाहय पदार्थ को हटाना
(ii) ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद कर देना
(iii) उसके ज्वलन ताप को बढ़ा देना
4. स्वतः दहन किसे कहते हैं?
उत्तर- जब किसी पदार्थ को ऊष्मा दिए ही स्वयं जलने लगता है, इसे स्वतः दहन कहते है। पीले फॉस्फोरस के एक टुकड़े को वायु में रख देने पर स्वयं जलने लगता है क्योंकि इसका प्रज्वलन ताप कमरे के ताप से भी कम होता है।
5. आग लगने पर कई बार पानी डालकर बुझाते हैं। पानी डालने पर आग कैसे बुझ जाती है?
उत्तर- पानी डालने पर जलने वाली वस्तु का प्रज्वलन ताप बढ़ जाता है। ऐसी हालत में जलने वाली वस्तु अपने प्रज्वलन ताप पर नहीं पहुँचती है और आग बुझ जाती है।
6. मोमबती की ज्वाला जब स्थिर हो तो काँच के प्लेट ले जाने पर काला वलय क्यों बनता है?
उत्तर- . मोमबती के मोम हाइड्रोजन एवं कार्बन का मिश्रण होता है। जब मोमबती की ज्वाला स्थिर होती है और एक काँच का प्लेट इसके ऊपर रखा जाता है तब काला वलय बनता है। यह कार्बन की उपस्थिति का सूचक है।
7. यदि किसी दुर्घटना में कोई व्यक्ति आग की चपेट में आ जाए तो उसे बचाने के लिए कंबल में लपेट दिया जाता है। ऐसा क्यों?
उत्तर- व्यक्ति को कंबल से लपेट देने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो जाती है। जलने के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है। ऐसी हालत में आग आसानी से बुझ जाती है।
8. कभी-कभी जंगलों में आग लग जाती है। ऐसा कैसे होता है?
उत्तर— गर्मियों के मौसम में बहुत अधिक गर्मी पड़ने पर कुछ स्थानों में सुखी घास आग पकड़ लेती है जिससे पूरा जंगल आग की लपेट में आ जाता है। इसे दावानल कहते हैं। वह पदार्थ जिसका ज्वलन ताप कम होता है, आसानी से आग पकड़ लेता है। किसी पदार्थ का ज्वलन ताप उस पदार्थ के रासायनिक प्रकृति पर निर्भर करता है। गोलू ने आधा पेट्रोल और आधा पानी लेकर एक मिश्रण बनाया। उसने एक
9. कपड़े को इस मिश्रण में भिगो दिया। इसके बाद एक माचिस की तिल्ली से इसे जलाया। आग लगी लेकिन कपड़ा नहीं जला। ऐसा कैसे हुआ?
उत्तर- पेट्रोल का ज्वलन ताप कपड़े और पानी की अपेक्षा कम है। आग लगाने पर पेट्रोल जला लेकिन कपड़ा नहीं जला।
10.ज्वाला के तीनों क्षेत्र दिखाइए ।
उत्तर-
11. माचिस को जलाने के लिए उसे माचिस के डिब्बे पर रगड़ा जाता है। ऐसा क्यों?
उत्तर- माचिस की तिल्लियों पर पोटाशियम क्लोरेट रसायन लगा होता है। डिब्बों पर फॉस्फोरस और सल्फर का मिश्रण लगा होता है। तिल्ली को माचिस के डिब्बों पर रगड़ने पर घर्षण उत्पन्न होता है और ताप के कारण तिल्ली जलने लगती है।

.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें