1. ग्राम पंचायत के किन्हीं दो कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर :- ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं
(i) पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए वार्षिक योजना एवं बजट तैयार करना, सामुदायिक कार्यों में सहयोग करना, प्राकृतिक संकट में सहायता करना।
(ii) कृषि, बागवानी, बंजर भूमि एवं चारागाह का विकास करना।
2.संघीय शासन की दो विशेषताएँ बताएँ
उत्तर :- संघीय शासन की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं
(i) लिखित संविधान
(ii) दो स्तरों की सरकार ( एक केन्द्र की सरकार और दूसरी राज्यों की सरकार)
3.महापौर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर :- नगर निगम में एक महापौर होते हैं। महापौर का चुनाव निगम परिषद के सदस्य अपने बीच से करते हैं। महापौर निगम परिषद का सभापति होता है। महापौर का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है। महापौर शहर का प्रथम नागरिक होता है। इसलिए वे शहर में आए हुए अतिथियों का स्वागत नगर की ओर से करते हैं ।
4.पंचायती राज क्या है?
उत्तर :- पंचायती राज के अन्तर्गत ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत, प्रखण्ड स्तर पर पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर जिला परिषद का गठन किया गया है।
5.समवर्ती सूची क्या है?
उत्तर :- केन्द्र और राज्यों के बीच शक्ति के बँटवारे के लिए निर्मित तीन सूचियों में एक ऐसी सूची है जिसके विषयों पर केन्द्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं। परन्तु विरोध की स्थिति में केन्द्रीय कानून ही प्रभावी होता है। समवर्ती सूची में 47 विषय आते हैं।
6. भाषा नीति क्या है ?
उत्तर :- राष्ट्रीय एकता को स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान के द्वारा भाषाई नीति तैयार की गई। भारत सरकार के द्वारा कार्यालीय भाषा के रूप में यहाँ 22 भाषाओं की मान्यता दी गई है। विभिन्न भाषा-भाषी अपनी भाषाओं से जुड़े हैं। हिन्दी को ‘राजभाषा' माना गया है। परन्तु, इसे राष्ट्रभाषा के रूप में आजतक मान्यता नहीं मिली है। राज्य सरकारों को भी अपने-अपने राज्यों में अपनी भाषा का प्रयोग की स्वतंत्रता दी गई है। अंग्रेजी का प्रयोग सरकारी काम-काज में बना हुआ है लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी मान्यता प्राप्त भाषाओं के प्रयोग की अनुमति दी गई है। इस तरह, भारत की भाषा नीति के अन्तर्गत विभिन्न भाषाओं को मान्यता प्राप्त है तथा हिन्दी राजभाषा है।
7.भाषा नीति क्या है ?
उत्तर :- जब किसी देश में शासन संचालन के लिए दूसरे स्तर पर सरकार का गठन किया जाता है तब वह संघ राज्य कहलाता है। संघ राज्य में सर्वोच्च स्तर पर केन्द्र की सरकार होती है। प्रान्तों की अपनी सरकारें होती है और एक लिखित संविधान के द्वारा दोनों स्तर की सरकारों के बीच शक्तियों का बँटवारा किया जाता है।
8.गठबंधन की सरकारों में साझेदार कौन-कौन होते हैं?
उत्तर :- भारत में गठबंधन की राजनीति अब समय की माँग बन गई है। बहुमत नहीं मिलने के कारण राजनीतिक गठबंधन करना पड़ता है। अब केन्द्र में तथा कुछ राज्यों में कोई राजनीतिक दल अकेले सरकार बनाने की स्थति में नहीं दिखाई दे रही है। 1967 तक राज्यों तथा 1989 तक केन्द्र में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त रहा । इसके उपरान्त केन्द्र और राज्यों में सरकार बनाने के लिए कई दलों के सहयोग से बहुमत जुटाने के युग का प्रारंभ हुआ जिसे गठबंधन की सरकार की संज्ञा दी गई। गठबंधन में कई राजनीतिक दल सम्मिलित होते हैं। निर्दलीय भी गठबंधन के साझेदार होते हैं। उदाहरण के लिए केन्द्र में 1991 में पी० वी० नरसिम्हा राव की सरकार बनी। अभी बिहार में गठबंधन की सरकार है ।
9.जिला परिषद के तीन कार्य लिखें।
उत्तर :- जिला परिषद पंचायती राज का शीर्ष संगठन है। इसके प्रमुख कार्य निम्नांकित
(1) कृषि, सिंचाई, बागवानी, भूमि सुधार एवं संरक्षण के कार्य-कृषि उत्पादकता के लिए समस्त कार्यों का प्रबंधन।
(ii) सार्वजनिक सुविधा-इसके अन्तर्गत ग्रामीण विद्युतीकरण आवश्यक वस्तुओं का वितरण, ग्रामीण सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, यातायात की व्यवस्था जैसे कार्य किए जाते हैं।
(II) शिक्षा सम्बन्धी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, पुस्तकालय की स्थापना एवं देख-रेख ।
(iv) सामाजिक कल्याण-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन, टीकाकरण, परिवार कल्याण से संबंधित कार्य आते हैं।
10.भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :- भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को गणतंत्र घोषित किया है। इसे स्पष्ट किया गया है कि देश में किसी वंशगत राजा का शासन नहीं होगा। संविधान यह व्यवस्था करता है कि देश का शासक राष्ट्रपति होगा, जो जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से एक निश्चित अवधि के लिए चुना जायेगा।
11.वार्ड पार्षद के क्या कार्य है?
उत्तर :- वार्ड-पार्षद के निम्नांकित कार्य हैं
(i) वार्ड की सड़कों, गलियों, नालियों का निर्माण एवं नियमित सफाई।
(ii) सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बिजली की व्यवस्था ।
(iii) वार्ड की जनवितरण प्रणाली को दुरूस्त तथा उसकी निगरानी करना।
(iv) निर्मल पेय-जल की आपूर्त्ति उपलब्ध कराना।
12.भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के विषय में लिखें।
उत्तर :- अनुच्छेद 19 के द्वारा भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है। इसके अन्तर्गत बोलने की स्वतंत्रता, शांतिपूर्वक सभा करने की स्वतंत्रता, संघ बनाने की स्वतंत्रता, देश के किसी भी क्षेत्र में आवागमन की स्वतंत्रता, देश के किसी भी क्षेत्र में निवास करने की स्वतंत्रता तथा कोई भी व्यापार करने एवं जीविका चुनने की स्वतंत्रता दी गई है।
13. केंद्र शासित राज्य क्या है?
उत्तर :- भारतीय संघ में कुछ ऐसी भी इकाइयाँ हैं, जो जनसंख्या और क्षेत्र में बहुत छोटे हैं, जिन्हें दूसरे राज्य में विलय भी नहीं किया जा सकता है। इन्हें बहुत कम अधिकार प्राप्त है। ऐसे राज्यों के लिए शासन संचालन का विशेष अधिकार केंद्रीय सरकार को है। इसीलिए ऐसे इकाई को केंद्र शासित प्रदेश कहा जाता है।
14. नगर निगम के किन्हीं दो कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर :- नगर निगम के निम्नांकित कार्य हैं
(i) निगम क्षेत्र में पेशावखानों, शौचालयों, नालियों का निर्माण सफाई का प्रबंध
(ii)सफाई का प्रबंध
(iii)सड़कों पर रोशनी का प्रबंध एवं चिकित्सालयों का प्रबंध
(iv) प्राथमिक विद्यालयों, पुस्तकालयों, अजायबघरों की स्थापना एवं व्यवस्था
(v) जन्म, मृत्यु का पंजीकरण करना
(vi) श्मशानों, बुचड़खानों एवं बाजार-हाट का प्रबंध करना
(vii) लोगों के लिए शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराना
(viii) मनोरंजन गृह, पार्क, धर्मशाला एवं रैन बसेरा का प्रबंध करना
(ix) नगर बस सेवा का प्रबंध
(x) कल्याण केंद्रों, मातृ-केंद्रों, शिशु-केंद्रों, वृद्धाश्रमों की स्थापना एवं प्रबंध।
15. दल-बदल कानून क्या है ?
उत्तर :- जब कोई प्रतिनिधि किसी दल विशेष के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ते हैं और चुनाव जीतने के बाद उस दल को त्याग कर किसी दूसरे दल की सदस्यता ग्रहण कर ले तो इसे दल-बदल कहा जाता है। दलबदल की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए 1985 एवं 2003 में संविधान में संशोधन कर दलबदल कानून बनाया गया। इस कानून द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि यदि कोई सांसद या विधायक दलबदल करता है तो वह सदन का सदस्य होने के आयोग्य करार दिया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें