भारत पर बाह्य आक्रमण महमूद गजनवी मोहम्मद गोरी मोहम्मद बिन कासिम का इतिहास प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता परीक्षा में आने वाली सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर CTET,STET, बोर्ड परीक्षा के प्रश्न उत्तर इतिहास के

WWW.NCERTNZ.IN

By WWW.NCERTNZ.IN

in

WhatsApp Group join ऐसी रोचक जानकारी के लिए ग्रुप ज्वाइन कीजिए https://chat.whatsapp.com/Ea9eICzjzyf0SV8qXS7rt0

भारत पर बाह्य आक्रमण
मोहम्मद बिन कासिम

✓ 712 ई. में मोहम्मद-बिन-कासिम के नेतृत्व में भारत में प्रथम सफल आक्रमण सिन्ध में हुआ।
 इस आक्रमण के दो मुख्य कारण थे
(i) सिन्ध में देवल बन्दरगाह पर अरब के जहाजों को लूटा गया। अतः लुटेरों को दण्डित करने हेतु ।
(ii) भारत की अथाह सम्पदा से अभिभूत होकर। इस समय सिन्ध का राजा 'दाहिर' था।

• चचनामा नामक पुस्तक इस आक्रमण का उल्लेख करती है। • कासिम ने भारत में पहली बार 'जजिया' लगाया।
• इस आक्रमण का राजनीतिक महत्त्व तो कम था किन्तु सांस्कृतिक व आर्थिक महत्त्व बहुत महत्त्वपूर्ण रहा।
महमूद गजनव
•भारत पर 17 बार आक्रमण करने के लिए विख्यात ।
• मूर्ति विध्वंसक होने के कारण 'बुतशिकन' कहा गया।
•सोमनाथ मन्दिर को लूटा और आक्रमण में 'जेहाद' का नारा दिया। विख्यात विद्वान् 'अलबरूनी' जिसने 'किताब-उल-हिन्द' नामक पुस्तक लिखी, इसी के साथ भारत आया। 
• गजनी का भारत आक्रमण अथाह धन की लूट से प्रेरित था जिसका उपयोग उसने मध्य एशिया को जीतने में किया।
• महमूद गजनवी का अन्तिम आक्रमण 1027 ई. में जाटों के विरुद्ध हुआ था।
• महमूद गजनवी का भारत पर प्रथम आक्रमण जयपाल पर 1001 ई. में हुआ था।
•महमूद गजनवी 998 ई. में गजनी का शासक बना था। महमूद को बगदाद के खलीफा से यामिन-उद्दौला की उपाधि प्राप्त हुई थी। 
• महमूद गजनवी के काल में ही फिरदौसी ने शाहनामा की रचना की थी।
• महमूद गजनवी के दरबार में प्रसिद्ध विद्वान् उत्बी का निवास था। 
• महमूद गजनवी को मुस्लिम विश्व का प्रथम वैधानिक सुल्तान माना जाता है।
• महमूद गजनवी ने अपने सिक्कों के पृष्ठ भाग पर कलिमा का संस्कृत भाष्यान्तर, अव्यमेक अवतारः अंकित करवाया था।
मोहम्मद गोरी
• 1191 ई. में 'तराइन के प्रथम युद्ध' में पृथ्वीराज चौहान से पराजित हुआ किन्तु 1192 ई. में 'तराइन के दूसरे युद्ध' में इसने पृथ्वीराज चौहान को हरा दिया।
•'बख्तियार खिलजी' नामक उसके सेनापति ने बंगाल व बिहार में लूट की व उसने 'नालन्दा विश्वविद्यालय' को जला दिया।
•1194 ई. में चन्दावर के युद्ध में उसने गहड़वाल शासक जयचन्द के को भी परास्त कर दिया।
• मोहम्मद गोरी को चालुक्य शासक (सोलंकी) मूलराज द्वितीय या भीमराज द्वितीय ने हरा दिया।
• मोहम्मद गोरी के साथ प्रसिद्ध सूफी सन्त मोइनुद्दीन चिश्ती भारत आए।
• मोहम्मद गोरी का भारत पर प्रथम आक्रमण 1178 ई. में में गुजरात के चालुक्य राज्य पर हुआ था। यहाँ पर उसे चालुक्य शासक भीम द्वितीय के हाथों भयंकर पराजय झेलनी पड़ी थी ।
•मोहम्मद गोरी ने 1179 ई. में पेशावर पर अधिकार कर लिया। 1203 ई. में मोहम्मद गोरी वास्तविक रूप में गजनी तथा गोर का शासक बना।
• मोहम्मद गोरी को ख्वारिज्म के शासक से अन्धखुद के युद्ध में भारी पराजय झेलनी पड़ी थी ।
•1206 ई. में सिन्धु नदी के दम्यक नामक स्थान पर नमाज पढ़ते
•वक्त करामतियों के गिरोह ने मोहम्मद गोरी की हत्या कर दी।  मोहम्मद गोरी के एक सिक्के पर एक तरफ बैल की आकृति तथा देवनागरी लिपि में पृथ्वीराज अंकित है जबकि उसके दूसरी तरफ घोड़े की आकृति के साथ मोहम्मद-बिन-साम।




You May Like These


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About US

About US

I am Teacher. i have been Selected by Bihar BPSC. I prepare notices and important questions of NCERT and Bihar Board BSEB subjects and also keep giving information about GK GS. I will bring to you all the complete knowledge related to education And I prepare for you all the notices of all the classes and important questions and the most important questions asked in the exam and model type questions. Every day I bring a new question for you.

Read More
About US