जीव विज्ञान चैप्टर श्वसन परिभाषा
1. श्वसन परिभाषा – उन सभी प्रक्रियाओं का सम्मिलित रूप जिनके द्वारा सजीवों में ऊर्जा का उत्पादन होता है, श्वसन कहलाता है।2. वायवीय श्वसन परिभाषा -ऑक्सीजन की उपस्थिति में होनेवाला श्वसन वायवीय श्वसन (ऑक्सी श्वसन) कहलाता है।
3. अवायवीय श्वसन परिभाषा- ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होनेवाला श्वसन अवायवीय श्वसन (अनॉक्सी श्वसन) कहलाता है।
4. किण्वन परिभाषा- यह एक प्रकार का अवायवीय श्वसन है जिसमें यीस्ट की उपस्थिति में जटिल कार्बनिक पदार्थ (ग्लूकोस) का विच्छेदन एथेनॉल तथा कार्बन डाइऑक्साइड में होता है।
5. नासाद्वार परिभाषा -मानव में वायु के प्रवेश एवं निकास का मार्ग नासाद्वार (नाक) कहलाता है।
6. लैरिंक्स या स्वरयंत्र परिभाषा- मानव में ग्रसनी कंठद्वार के ठीक नीचे अवस्थित एक संरचना में खुलती है जो लैरिंक्स या स्वरयंत्र कहलाती है।
7. डायाफ्राम परिभाषा- गुंबद के आकार की संरचना जो वक्षगुहा को उदरगुहा से अलग करती है, डायाफ्राम कहलाती है।
8. घ्राण क्षेत्र परिभाषा– यह मनुष्यों के नासिका के अंदर का विशेष क्षेत्र होता है जो सूँघने की क्षमता प्रदान करता है।
9. काँची परिभाषा– नासिका वेश्म की टेढ़ी-मेढ़ी घुमावदार प्लेट की तरह की दीवार काँची कहलाती है।
10. कोशिकीय ईंधन परिभाषा– ग्लूकोस को कोशिकीय ईंधन कहा जाता है, क्योंकि ग्लूकोस के अणु श्वसन-क्रिया में विखंडित होकर ऊर्जा उत्पन्न करते हैं।
11. ग्लाइकोलिसिस परिभाषा— कोशिकाद्रव्य में होनेवाली वह प्रक्रिया जिसमें ग्लूकोस-अणु के विखंडन के पश्चात पायरुवेट बनता है ग्लाइकोलिसिस कहलाती है।
12. फेफड़ा परिभाषा– यह मनुष्य का श्वसन अंग कहलाता है। यह दो स्पंजी, गुलाबी, थैलीनुमा संरचना का बना होता है, जो मनुष्य के वक्षगुहा में पाया जाता है।
13. गिल्स परिभाषा -यह मछली, सीप, झींगा इत्यादि जलीय जीवों का श्वसन अंग है। 14. ट्रैकिया- -यह तिलचट्टा, टिड्डा आदि कीटों का श्वसन अंग है।
15. प्लूरल गुहा परिभाषा— हृदय के अगल-बगल अवस्थित गुहा जिसमें फेफड़ा स्थित होता. है, प्लूरल गुहा कहलाती है।
16. अनॉक्सीकृत रक्त या शिरीय रक्त अशुद्ध रक्त परिभाषा- जिसमें अनॉक्सीहीमोग्लोबिन होता है, अनॉक्सीकृत रक्त या शिरीय रक्त कहलाता है।
17. पैराइटल प्लूरा परिभाषा— - प्लूरल गुहा के चारों ओर पाए जानेवाले पतले आवरण को • पैराइटल प्लूरा कहा जाता है।
18. कूपिका या एल्विओलाई परिभाषा- फेफड़े में श्वसनिकाओं से विभाजित होकर बननेवाली नलिकाओं के अंत में अवस्थित गुब्बारे जैसी रचनाएँ, जहाँ गैसों का विनिमय होता है, कूपिका (एल्विओलाई) कहलाती हैं।
19. ATP परिभाषा- इनका उत्पादन शरीर के अंदर जीवित कोशिकाओं में होता है और इसे रासायनिक ऊर्जा का सार्वजनिक वाहक कहते हैं।
20. श्वसन में विमुक्त ऊर्जा परिभाषा– एक अणु ग्लूकोस के पूर्ण ऑक्सीकरण से 686 किलोकैलोरी (kcal) ऊर्जा विमुक्त होती है।
21. प्रश्वास परिभाषा– श्वसन क्रिया के दौरान हवा का नासिका से फेफड़े तक पहुँचना एवं हवा के ऑक्सीजन का फेफड़े की दीवारों में स्थित रक्त कोशिकाओं में जाने की क्रिया, प्रश्वास कहलाती है।
22. उच्छ्वास परिभाषा-रक्त से फेफड़े में आए कार्बन डाइऑक्साइड का फेफड़े में बची हवा के साथ नासिका से बाहर निकलना उच्छ्वास कहलाता है।
23. श्वासोच्छ्वास परिभाषा– श्वसन अंगों द्वारा वा युमंडल या जल से ऑक्सीजन ग्रहण करने और कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया श्वासोच्छ्वास कहलाती है।
24. ऑक्सीहीमोग्लोबिन परिभाषा- रुधिर के हीमोग्लोबिन का ऑक्सीजन के संयोग से बननेवाला यौगिक ऑक्सीहीमोग्लोबिन कहलाता है।
25. ATP - विखंडन परिभाषा– एक अणु ATP के ADP एवं फॉस्फेट में टूटने पर 30.5kJ/mol ऊर्जा का विमुक्त होना, ATP-विखंडन कहलाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें