लाल किला के बारे में संपूर्ण जानकारी,,,,Lal Qila ke bare mai jan kari ,,,,,, Redfort

WWW.NCERTNZ.IN

By WWW.NCERTNZ.IN

in

           
    लाल किला हमारे देश का प्रसिद्ध हिमालय देश-विदेश यहां आकर उनका दिल से करते हैं लाल किले को रेड फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है और यह शहर के बिल्कुल बीच में स्थित है। यह ऐतिहासिक स्थापत्य कला की उत्कृष्ट कृति है और बहुत से देशों के लोगों के लिए पर्यटन का आकर्षक स्थल है। इसे देश की ऐतिहासिक सम्पत्ति के रुप में स्वभाविक और सुरक्षित बनाने के लिए, भारत की सरकार के द्वारा समय-समय पर इसकी देखरेख की है। यह मुगल सम्राट शाहजहाँ के द्वारा, 17वीं शताब्दी में वर्ष 1648 में, यमुना नदी के किनारे पर बनवाया गया था। यह नई दिल्ली में सलीमगढ़ किले के पास स्थित है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधानमंत्री यहाँ राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं। लाल किला अपने आप में बहुत सी सुन्दर संरचनाओं (जैसे- रंग महल या रंगों का महल, मुमताज महल, खास महल, हरम, शाह बुर्ज, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, नहर-ए-बहिश्त (स्वर्ग की धारा) आदि) को लिए हुए है। यह लाल पत्थरों का प्रयोग करके निर्मित किया गया था और इसको उच्च कुशल और पेशेवर कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। पहली मंजिल पर युद्ध स्मारक संग्रहालय रखे हैं शीश महल (शीश का अर्थ है- शीशा और महल का अर्थ है- राजमहल) उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में स्थित है। अच्छी तरह से तैयार किया गया खास महल (सम्राट का महल) को एक विशेष कमरे के रुप में निजी उद्देश्यों; जैसे- पूजा करने या सोने आदि के लिए बनाया गया है। सफेद संगमरमर का प्रयोग करके यमुना के किनारे की ओर एक बहुत अच्छी बॉलकनी तैयार की गई है। यहाँ एक अच्छी तरह से तैयार किया गया मयूर सिंहासन भी है। इसकी दीवारों पर लिखा गया है कि, “यदि धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वह यहीं है, यहीं है, यहीं है।” महल के अन्दर सम्राट के निजी उद्देश्यों और अकेले में आराम करने के लिए अच्छी तरह से तैयार किया गया एक शाह बुर्ज है। मोती मस्जिद को पर्ल मस्जिद भी कहा जाता है, जो राजमहल में सम्राट औरंगजेब के द्वारा जुड़वाया गया है। इसमें तीन गुम्बदें हैं और जो बहुत ही लालित्यपूर्ण लगते हैं। मोती मस्जिद के उत्तर में हयात बक्स अर्थात् मुगल गार्डन है, जो शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था।
जीवांत समारोह और दावतों का आयोजन करने के लिए वहाँ एक शाह बुर्ज की राजसी मीनार भी है। दिल्ली के लाल किले को, महान मुगल महल के रुप में माना जाता है और शाहजहां के साम्राज्य के हृदय के रुप में जाना जाता है। लाल किला भारत के साथ ही विदेशों के लोगों के लिए भी पर्यटन के लिए शानदार और आकर्षक स्थान है। पिछले साल, मैं अपने माता-पिता के साथ लाल किला देखने के लिए गया था, जहाँ मैंने बहुत मस्ती की और किले के साथ ही इसके इतिहास के बारे में बहुत सा ज्ञान प्राप्त किया।


You May Like These


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About US

About US

I am Teacher. i have been Selected by Bihar BPSC. I prepare notices and important questions of NCERT and Bihar Board BSEB subjects and also keep giving information about GK GS. I will bring to you all the complete knowledge related to education And I prepare for you all the notices of all the classes and important questions and the most important questions asked in the exam and model type questions. Every day I bring a new question for you.

Read More
About US