प्रसिद्ध खेलों के नाम एवं उनकी व्याख्या
1. फुटबॉल (Football) – यह दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल धीरे-धरे इसे खेलने वाले व्यक्ति कम होते जा रहे हैं है। फुटबॉल दुनिया का प्रत्येक देश खेलता है। इसको खेलने के लिए 11 खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। इसमें फुटबॉल नामक बॉल होती है।
2. क्रिकेट (Cricket) – क्रिकेट खेल में 11 खिलाड़ी होते है। यह खासकर एशियाई देशों में ज्यादा लोकप्रिय है। भारत क्रिकेट खेल का सिरमौर है। क्रिकेट बेट और बॉल का खेल है।
3. हॉकी (Hockey) – हॉकी खेल में खिलाड़ियों की संख्या 11 होती है। ओलंपिक में हॉकी खेली जाती है। महिला और पुरुष दोनों की टीम खेलती है। इस खेल में हॉकी स्टिक और बॉल होती है।
4. टेनिस (Tennis) – टेनिस खेल व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा का होता है। इस खेल को सिंगल या डबल में खेला जाता है। महिला और पुरुष दोनों टेनिस खेलते है। इसमें टेनिस रैकेट और बॉल होती है।
5. बैडमिंटन (Badminton) – यह खेल भी व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा में खेला जाता है। बैडमिंटन में एकल, डबल या मिश्रित युगल प्रतियोगिता खेली जाती है। इस खेल में बैडमिंटन रैकेट और कॉक मुख्य है।
6. बॉक्सिंग या मुक्केबाजी (Boxing) – बॉक्सिंग में दो प्लेयर आपस में एक दूसरे को मुक्का मारकर जीतने का प्रयास करते है। इसमें मुख्य बॉक्सिंग ग्लव्स होते है।
7. टेबल टेनिस (Table Tennis) – यह एक इंडोर गेम है जिसमें एक रैकेट और गेंद होती है। टेबल टेनिस को एक आयताकार टेबल पर खेला जाता है।
8. शतरंज (Chase) – शतरंज का खेल मानसिक मजबूती और दिमाग का खेल है। सिंगल स्पर्धा में यह गेम खेला जाता है। इसमें एक शतरंज बोर्ड और मोहरे होती है।
9. बेसबॉल (Baseball) – बेसबॉल में खिलाड़ियों की संख्या 9 होती है। यह खेल टीम स्पर्धा में खेला जाता है। इस खेल में एक बेसबॉल गेंद होती है।
10. बास्केटबॉल (Basketball) – बास्केटबॉल में खिलाड़ियों की संख्या 5 होती है। इस गेम में बॉल को ऊंचे टंगे हुए बास्केट में डालना होता है।
11. वॉलीबॉल (Volleyball) – इस खेल में 6 खिलाड़ी खेलते है। फुटबॉल के आकार की गेंद को नेट के ऊपर से मारना होता है।
12. कबड्डी (Kabaddi) – कबड्डी खेल में खिलाड़ियों की संख्या 7 होती है। यह गेम एशिया में अधिक लोकप्रिय है।
13. रग्बी (Rugby Football) – रग्बी के गेम में 15 खिलाड़ी होते है। इसमें फुटबॉल को हाथ में लेकर दौड़ते है और गोल पोस्ट में डाला जाता है।
14. साइक्लिंग रेस (Cycling) – यह मुख्यतः एकल स्पर्धा है। निश्चित स्थान पर साईकल चलाकर जो खिलाड़ी पहले पहुँचता है, वह जीतता है।
15. गोला फेंक (Discus Throw) – यह व्यक्तिगत स्पर्धा होती है। इसमें भारी भरकम गोले को फेंका जाता है।
16. भाला फेंक (Javelin Throw) – इसमें भाले को फेंका जाता है और जिसका भाला ज्यादा दूर जाता है, वह जीतता है।
17. स्विमिंग या तैराकी (Swimming) – इस खेल में एकल स्पर्धा और रिले होती है। पानी में तैरकर गन्तव्य तक पहुंचा जाता है।
18. घुड़ दौड़ (Horse Race) – इस खेल में घोड़े पर बैठा प्लेयर गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास करता है। यह एकल स्पर्धा है।
19. पोलो (Polo) – इस खेल में 4 खिलाड़ी खेलते है। प्लेयर घोड़े पर बैठकर गेंद को एक स्टिक की मदद से गोलपोस्ट में लेकर जाता है।
20. गोल्फ (Golf) – गोल्फ खेल व्यक्तिगत होता है। इसमें स्टिक की मदद से गेंद को मारा जाता है। गेंद को मैदान पर बने होल में डालना होता है।
21. धावक या दौड़ना (Sprint) – इस खेल में एकल या टीम स्पर्धा होती है। धावन 100 मीटर, 200 मीटर, मैराथन इत्यादि फॉरमेट में होती है।
22. कुश्ती (Wrestling) – यह एक एकल स्पर्धा है। इस खेल में खिलाड़ी मल्ल युद्ध करते है।
23. भारोत्तोलन (Weight Lifting) – यह एकल स्पर्धा है। खिलाड़ी वजन उठाकर प्रदर्शन करता है।
24. बिलियर्ड्स (Billiards) – बिलियर्ड्स खेल व्यक्तिगत होता है। इसको स्नूकर भी कहते है।
25. हाई जम्प या ऊंची कूद (High Jump) – यह खेल विश्वपकप या ओलंपिक में खेला जाता है।
Md.Nezamuddin Sir
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें