प्राकृतिक संसाधनो का प्रबंधन
प्रश्न : अपने घर को पर्यावरण - मित्र बनाने के लिए आप उसमे कौन -कौन परिर्वतन सुझा सकतें हैं?
उत्तर :- 1. कम उपयोग - इसका अर्थ हैं की आपको कम, से कम वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए करना
चाहिए; जैसे - बिजली के पंखे एवचं बल्ब का स्विच बंद कर देना , खराब नल की मरम्मत करना , ताकि
जल व्यर्थ टपके आदि|
2. पुन : चक्रण - इसका अर्थ हैं की आपको प्लास्टिक , कागज और धातु की वस्तुओ को कचरे में नही फेकना
चाहिए बल्कि उनका उपयोग करना चाहिए |
3. पुनः उपयोग - यह पुन : चक्रण से भी अच्छा तरीका है क्योंकि उसमे भी कुछ ऊर्जा व्यय होती है |इसमें
हम किसी वस्तु का उपयोग बार - बार कर सकते है |
प्रश्न : इस अध्याय हमने देखा की जब वन हम वन एवं वन्य जन्तुओं की बात करते हैं तो चार मुख्य
दावेदार सामने आते हैं | इनमें से किसे बन उत्पाद प्रबंधन हेतु निर्णय लेने के अधिकार दिए जा सकते हैं आप ऐसा क्यों सोचते हैं ?
उत्तर :- वन एवं वन्य जन्तुओं के चारों दावेदारों में से वन के अन्दर एवं इसकेनिकते रहने वाले स्थानीय
लोग सर्वाधिक उपयुक्त हैं , क्योकिं वे सदियों से वनों का उपयोग संपोषित तरीकों से करते चले आ रहे हैं।
वे वृक्षों के ऊपर चढ़कर कुछ शाखाएं एवं पत्तियां ही काटते हैं , जिससे समय केव साथ - साथ उनका पुन :
पूरण भी होता रहता हैं | इसके अनेक प्रमाण तथा बेकार कहे जाने वाले बन मूल्य 12.5 करोड़ आँका होगा |
प्रश्न:- अकेले व्यकित के रूप भिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने के लिए किया कर सकते है ?
उत्तर : प्राकृतिकं पदों की खपत कम निम्न तरीको से की जा सकती है-
(1) CFls का प्रयोग कर।
(2) सौर कूकर , सौर जल उष्मक का प्रयोग कर कोयले करोसीन और LPG की बचत की जा सकती हैं |
(3) टपकने वाले नलों की मरम्मत कर हम पानी की बचत कर सकते हैं।
(4) रेड लाइट , पर कार या एनी वाहनों को बंद करके पेट्रोल / डीजल की बचत की जा सकती हैं |
1 अंक वाले अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
1. जल का संदूषित होना किस वर्ग के जीवाणु की उपस्थिति को दर्शाता हैं ?
उत्तर : कोलीफार्म जीवाणु ।।
2. जैव विविधता किसे कहते हैं ?
उत्तर : जैव विविधता का अर्थ है किसी क्षेत्र में पाए जाने वाली पादपजात और प्राणी जात की विभिन्न
स्पीशीज
3. जीवाश्म इंधनों का विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग करना क्यों आवश्यक हैं ?
उत्तर :जीवाश्म इंधनों का विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग करना आवश्यक हैं क्योंकि यह सीमित एवं
अनविकरणीय हैं तथा इससे प्रदूषण बढ़ता हैं |
4. GAP का पूरा नाम लिखो ?
उत्तर :गंगा एक्शन प्लान |
5. चिपको आन्दोलन कहाँ हुआ था ?
उत्तर : चिपको आन्दोलन गढ़वाल के "रैनी" नामक गाँव में हुआ था |
6. "चिपको आन्दोलन" का क्या कारण था ?
उत्तर : चिपको आन्दोलन स्थानीय निवासियों को वनों से अलग करने की नीति का परिणाम था गाँव के समीप वृक्ष काटने का अधिकार ठेकेदारों को दे दिया गया था , इसीलिए चिपको आन्दोलन हुआ |
7. जैव विविधता के नष्ट होने से क्या प्रभाव हो सकता है ?
उत्तर : जैव विविधता के नष्ट होने पर पारिस्थितिक स्थायित्व नष्ट हो जाता हैं |
8. हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान के जल संग्रहण की एक - एक पारंपरिक व्यवस्था का नाम बताइए?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश - कुल्ह
राजस्थान - खादिन
9.MPN (एम० पी० एन ) से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर : MPN = MOST PROBABLE NUMBER : सार्वप्रायिक संख्या |
10. अलवण जलीय पौधे और जंतुओ के जीवन के लिए सबसे अधिक सहायक pH परास क्या हैं ?
उत्तर : 6.5 - 7.51
11. एक सफल वन संरक्षण क्रियानीति में क्या शामिल होना चाहिए?
उत्तर : एक सफल वन संरक्षण क्रियानीति में सभी भौतिक और जैविक संघटकों के संरक्षण के लिए व्यापक कार्यक्रम शामिल होना चाहिए।
12. कोयला तथा पेट्रोलियम के दहन से कौन - कौन सी विषैली गैसें निकलती हैं ?
उत्तर : नाइट्रोज एवं सल्फर के ऑक्साइड तथा कार्बन मोनो ऑक्साइड विषैली गैसें हैं।
13.प्राकृतिक संसाधन किसे कहते है ?
उत्तर वे सभी पदार्थ जो हमें प्रकृति से प्राप्त होते है तथा जिनका हम उपयोग करते है प्राकृतिक संसाधन
कहलाते है।
14. खनन प्रदुषण किसे कहते है ?
उत्तर : खनन प्रदुषण इसलिए होता है क्योंकि धातु के निष्कर्षण के साथ बड़ी मात्रा में धातुमल भी निकलता है।
15. जल संभर प्रबंधन क्या है?
उत्तर : जल संभर प्रबंधन का तात्पर्य है जल एवं मिटटी का संरक्षण करना ताकि जैव मात्रा का उत्पादन में
वृद्धि हो सके।
Md.Nezamuddin sir
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें