बिहार में शिक्षकों का सबसे बड़ा स्थानांतरण अभियान
ट्रांसफर, पोस्टिंग और रेशनलाइजेशन एक साथ, लाखों शिक्षकों पर पड़ेगा असर
राज्य में शिक्षकों के स्थानांतरण, पदस्थापन एवं समनुपातीकरण को लेकर शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। विभाग का मुख्य उद्देश्य छात्र-शिक्षक अनुपात को संतुलित करना, शिक्षक-विहीन विद्यालयों को भरना तथा अतिरिक्त शिक्षकों का पुनर्वितरण करना है। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी एवं पेपरलेस बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार इस बार स्थानांतरण प्रक्रिया केवल विद्यालय बदलने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके साथ व्यापक रेशनलाइजेशन भी लागू किया जाएगा। इसके कारण कई विद्यालयों में पदों से ज्यादा अतिरिक्त शिक्षकों को आवश्यकता वाले विद्यालयों में भेजा जा सकता है।
👉 कौन-कौन होंगे ट्रांसफर प्रक्रिया में शामिल?
- BPSC TRE-1 शिक्षक
- BPSC TRE-2 शिक्षक
- BPSC TRE-3 शिक्षक
- सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षक
- प्रधान शिक्षक
- प्रधानाध्यापक
- पुस्तकालयाध्यक्ष
👉 रेशनलाइजेशन क्या है और क्यों जरूरी है?
विभागीय आंकड़ों के अनुसार राज्य के कई विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या आवश्यकता से अधिक है, जबकि बड़ी संख्या में विद्यालय आज भी शिक्षक-अभाव से जूझ रहे हैं। इसी असंतुलन को दूर करने के लिए छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR) के आधार पर शिक्षकों का पुनर्वितरण किया जाएगा।
👉 प्राथमिक विद्यालयों में संभावित मानक
30 छात्र = 1 शिक्षक
60 छात्र = 2 शिक्षक
90 छात्र = 3 शिक्षक
120 छात्र = 4 शिक्षक
150 से अधिक छात्र = अतिरिक्त शिक्षक एवं प्रधान शिक्षक पद की आवश्यकता
👉 कैसे तय होगा कौन शिक्षक 'सरप्लस' है?
यदि किसी विद्यालय में निर्धारित संख्या से अधिक शिक्षक पाए जाते हैं तो सॉफ्टवेयर उस विद्यालय के सभी शिक्षकों की सेवा अवधि एवं जॉइनिंग रिकॉर्ड का विश्लेषण करेगा। जो शिक्षक अपेक्षाकृत बाद में उस विद्यालय में पदस्थापित हुए हैं, उन्हें सरप्लस श्रेणी में रखा जा सकता है।
उदाहरण
यदि किसी विद्यालय में 95 छात्र हैं और 5 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि आवश्यकता केवल 3 शिक्षकों की है, तो 2 शिक्षकों को अतिरिक्त माना जा सकता है।
👉 चॉइस फिलिंग में क्या दिखेगा
✅ केवल उन्हीं विद्यालयों की सीटें दिखाई देंगी जहां शिक्षकों की कमी होगी।
❌ जिन विद्यालयों में पहले से शिक्षक अधिक हैं, वे सीटें लॉक या ब्लॉक रह सकती हैं।
*यानी शिक्षक अपनी पसंद से किसी भी विद्यालय का चयन नहीं कर पाएंगे।*
👉फॉर्म नहीं भरा तो क्या होगा?
यदि कोई शिक्षक स्थानांतरण के लिए आवेदन नहीं करता है लेकिन रेशनलाइजेशन में सरप्लस पाया जाता है, तो उसे आवश्यकता वाले विद्यालय में अनिवार्य रूप से समायोजित किया जा सकता है। अर्थात आवेदन नहीं करने से भी सरप्लस शिक्षक वर्तमान विद्यालय में बने रहने की गारंटी नहीं होगी।
👉 अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
*बीएड शिक्षकों को लेकर बड़ी कवायद* - प्राथमिक कक्षाओं में कार्यरत बीएड शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया भी पूर्ण है। ऐसे शिक्षकों को उच्च प्राथमिक कक्षाओं के अनुरूप मात्र शिक्षालय आवश्यकता अनुरूप उच्च कक्षाओं वाले विद्यालयों में समायोजित किया जा सकता है।
👉 महिला शिक्षकों को विशेष राहत
नई व्यवस्था में महिला शिक्षकों को गृह पंचायत/ग्रामीण निकटवर्ती पंचायत में पदस्थापन की प्राथमिकता मिलेगी। संभागिता, परित्याग एवं अकेली महिला शिक्षकों को भी विशेष वरीयता श्रेणी में रखा जा सकता है।
👉 पुरुष शिक्षकों के लिए क्या नियम -
पुरुष शिक्षकों की पदस्थापना गृह प्रखंड से बाहर निकटवर्ती/अगले पड़ोसी प्रखंडों में किए जाने की व्यवस्था पर विचार किया गया है। इसका उद्देश्य कमी क्षेत्रों में शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित करना है।
👉अंतर-जिला ट्रांसफर वालों के लिए अहम जानकारी
- जिला परिवर्तन का विकल्प उपलब्ध। एक से अधिक जिलों का चयन करने की सुविधा दी जा सकती है। स्वैच्छिक अंतर-जिला स्थानांतरण लेने पर नए जिले में कनिष्ठता (Juniority) प्रभावी हो सकती है। पुरानी वरीयता का लाभ प्रभावित होने की संभावना।
👉इन श्रेणियों को मिल सकती है पहली प्राथमिकता
दिव्यांग शिक्षक, गंभीर/असाध्य असाध्य बीमारी से पीड़ित शिक्षक, पति-पत्नी केस, विधवा एवं परित्यक्ता महिला शिक्षक, दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लंबी सेवा देने वाले शिक्षक, विशेष परिस्थितियों वाले मामले। गंभीर बीमारी के मामलों में प्रमाणपत्रों की निरीक्षणोपरांत जांच भी करा जा सकती है।
👉 ग्रामीण सेवा का मिलेगा फायदा
जानकारी के अनुसार दुर्गम क्षेत्रों में लंबे समय तक सेवा देने वाले शिक्षकों को अतिरिक्त वरीयता अंक (Weightage) मिल सकता है। इससे दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को लाभ मिलने की संभावना है।
👉डेटा अपडेट नहीं तो परेशानी
- ई-शिक्षाकोष पर प्रोफाइल सत्यापन पूरी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। अपूर्ण व त्रुटिपूर्ण डेटा वाले शिक्षकों को आवेदन प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए विभाग लगातार डेटा अपडेट एवं सत्यापन पर जोर दे रहा है।
👉 जांच वाले मामलों पर रोक
विभागीय जांच, वित्तीय अनियमितता, अनुशासनात्मक कार्रवाई अथवा निलंबन से जुड़े मामलों में संलिप्त शिक्षकों को प्रक्रिया से बाहर रखा जा सकता है।
👉 पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
✅ ऑनलाइन आवेदन
✅ ऑनलाइन चॉइस फिलिंग
✅ डिजिटल आवंटन
✅ ऑनलाइन रिलीविंग
✅ ऑनलाइन जॉइनिंग
✅ डिजिटल पदस्थापन आदेश

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें