E Shram Card का उद्देश्य ई श्रमिक कार्ड के फायदे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे

WWW.NCERTNZ.IN

By WWW.NCERTNZ.IN

in

केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई-श्रम पोर्टल लांच किया गया है। E Shram Card के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा जो कि आधार से सीड किया जाएगा। जिससे मजदूरों, रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा। पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी। श्रमिकों को एक साथ जोड़ने के साथ-साथ e Shram Card के माध्यम से उनको कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों का ई कार्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा। E Shram Portal कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा। जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच करने एवं उनका बेहतर संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी। ई-श्रम पोर्टल का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।
E Shram Card का उद्देश्य
E-Shram Portal का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक गिग और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है। ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण भी किया जाएगा। E Shram Portal के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा यह पोर्टल भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीयसंकट से निपटने के लिए व्यापक डाटाबेस भी प्रदान करेगा।
ई श्रमिक कार्ड के फायदे
केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई श्रम पोर्टल लांच किया गया है।
ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
यह डेटाबेस आधार से सीड किया जाएगा।
इस पोर्टल के माध्यम से मजदूरों जेड रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी।
ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
सभी पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का रिकॉर्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा।
इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
ई-श्रम पोर्टल कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में सहायता प्राप्त होगी।
डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजना लांच करने एवं उनका संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी।
इस पोर्टल का संचालन लेबर एवं एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।
E Shram Card से संबंधित कुछ मुख्य जानकारी
ई श्रम कार्ड को बनाने का कार्य 26 अगस्त 2021 से सरकार द्वारा आरंभ कर दिया गया है।
देश के किसी भी राज्य के नागरिक यह कार्ड बनवा सकते हैं।
इस कार्ड के माध्यम से आप विभिन्न गवर्नमेंट स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कोई भी न्यूनतम आय की पात्रता निर्धारित नहीं की गई है। परंतु इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
असंगठित क्षेत्र के सभी कामगार ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
यह कार्ड बनने से सभी श्रमिकों का डेटाबेस सरकार के पास उपलब्ध हो जाएगा।
वह सभी श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं एवं जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है वह ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
यह डाटाबेस श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बनाया जाएगा।
सभी असंगठित क्षेत्र के कामगार यह कार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकेंगे।
प्रत्येक कामगार को एक आईडेंटिटी कार्ड प्रदान किया जाएगा जिसमें यूनीक आईडेंटिफिकेशन नंबर होगा।
इस योजना के माध्यम से प्राप्त हुए डेटाबेस के हिसाब से सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाएगा।
इस पोर्टल पर पंजीकरण करना पूरी तरह से निशुल्क है।
ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद एक ई श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा जिसकी वैधता जीवन भर होगी।
लाभार्थियों को इस कार्ड को रिन्यू कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
परंतु लाभार्थियों को अपने अकाउंट को वर्ष में एक बार अपडेट कराना अनिवार्य है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।
कृषि क्षेत्र से संबंधित श्रमिक एवं लैंडलेस फार्मर इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की कोई भी अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। श्रमिक द्वारा कभी भी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है।
इस कार्ड के माध्यम से सरकार के पास असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र में जाने वाले कामगारों का डेटाबेस भी उपलब्ध हो जाएगा।
इसके अलावा यह डेटाबेस श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने में भी कारगर साबित होगा।
यह कार्ड बनवाने पर आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आपको ₹200000 तक का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा। यदि आपके पास ई श्रम कार्ड है तो इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रीमियम की राशि सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
E Shram Card के लाभार्थी
स्मॉल एंड मार्जिनल फार्मर
एग्रीकल्चरल लेबरर्स
शेयर क्रॉपर
फिशरमैन
लेबलिंग एंड पैकेजिंग
बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर
लेदर वर्कर
कारपेंटर
मिडवाइफ
घरेलू कामगार
नाई
सब्जी एवं फल विक्रेता
अखबार विक्रेता
रिक्शा चालक
सीएससी केंद्र चालक
मनरेगा कामगार
आशा वर्कर आदि
महत्वपूर्ण दस्तावेज
आधार नंबर
आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
सेविंग बैंक अकाउंट नंबर
आईएफएससी कोड
राशन कार्ड
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आयु का प्रमाण
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
मोबाइल नंबर
Class 10th 👇👇👇👇👇



You May Like These


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About US

About US

I am Teacher. i have been Selected by Bihar BPSC. I prepare notices and important questions of NCERT and Bihar Board BSEB subjects and also keep giving information about GK GS. I will bring to you all the complete knowledge related to education And I prepare for you all the notices of all the classes and important questions and the most important questions asked in the exam and model type questions. Every day I bring a new question for you.

Read More
About US