2. बहुलक क्या है?
हल-किसी चर वितरण में वह विचर है जो सबसे अधिक बार दुहराया जाता है अर्थात् किसी बंटन में जिस विचर की बारंबारता अधिकतम हो बहुलक कहलाता है।
3. माध्य क्या है?
हल दिए गए प्रेक्षणों का माध्य सभी प्रेक्षणों के मानों के योग को प्रेक्षणों की कुल संख्या से भाग देकर प्राप्त किया जाता है।
4. बहुलक के गुणों को लिखें। हल—
(i) यह दैनिक जीवन में काफी उपयोगी है।
(ii) यह पूर्ण समूह का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करता है चूँकि यह सबसे ज्यादा संबंधित मानों का निरूपण करता है।
(iii) इसके निर्धारण में सभी पदों की जानकारी आवश्यक नहीं है।
5. माध्य ज्ञात करने की कौन-कौन सी विधियाँ है? हल माध्य ज्ञात करने की विधियाँ :
(i) प्रत्यक्ष विधि,
(ii) कल्पित माध्य विधि,
(iii) पद विचलन विधि।
6. तोरण के कुछ अनुप्रयोगों को लिखें।
हल—तोरण की मदद से हम माध्यिका प्राप्त कर सकते हैं। बारंबारता बंटन की माध्यिका पाने में तोरण का उपयोग किया जाता है।
7. केंद्रीय प्रवृति की माप क्या है?
हल—आँकड़े मूलतः एक केंद्रीय मान के ईद गिर्द घूमते हैं। इस केंद्रीय मान को ज्ञात करना केंद्रीय प्रवृति की माप कहलाती है। केंद्रीय प्रवृत्ति की माप, माध्य, माध्यिका और बहुलक से होती है।
8. माध्यिका के तीन गुणों को लिखें।
हल-
(i) माध्यिका आसानी से ज्ञात की जाती है।
(ii) यह चरम मानों से प्रश्न प्रभावित नहीं होती है।
(iii) यह निश्चित है।
9. वर्ग चिन्ह क्या है?
हल ऊपरी वर्ग सीमा और निचली वर्ग सीमा का औसत मान वर्ग चिन्ह कहलाता है।
10. संचयी बारंबारता वक्र क्या कहलाती है?
हल-वर्ग अंतरालों की संचयी बारंबारताओं तथा वर्ग अंतराल की उच्च या निम्न सीमा को क्रमश: v-अक्ष तथा x-अक्ष पर लेकर ग्राफ पेपर पर एक वक्र प्राप्त करते हैं। इसी वक्र को संचयी बारंबारता वक्र या तोरण कहते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें