आयोग करेगा 7 वेंचरण में शिक्षकों की नियुक्ति
हिन्दुस्तान पटना हिन्दन सातवें नियुक्ति ब्यूरो। राज्य सरकार तहत शिक्षकों की आयोग के माध्यम से करेगी। नियुक्ति को लेकर तैयारियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नयी नियुक्ति नई नियमावली के आधार पर ही होगी। 7वें चरण के तहत तकरीबन सवा दो लाख शिक्षक बहाल होने हैं। इनमें 80 हजार प्रारंभिक जबकि शेष शिक्षक माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त होंगे। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने शुक्रवार को खुद ट्वीट कर 7वें चरण की बहाली प्रक्रिया जल्द आरंभ होने की जानकारी दी।
ऑनलाइन करना होगा सिर्फ एक आवेदन | 2.25
मेधा सूची कैसे बनेगी
पुरानी नियमावली के तहत मेघा सूची मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं प्रशिक्षण तथा पात्रता परीक्षा में प्राप्त अंकों के वेटेज के आधार पर बनती थी। नई नियमावली में भी लगभग वही व्यवस्था बनी रहेगी और मेधा अंक के आधार पर आयोग मेघा सूची बनाएगा।
मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी
■ एक माह में बनेगी नई नियमावली अंतिम रूप दे रहा शिक्षा विभाग 9222 की जगह अब 38 (जिले) नियोजन इकाइयां ही रह जाएंगी
■क्या होगा फायदा
सरकार शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रही है। शिक्षक नियोजन का अधिकार पंचायतों व नगर निकायों से वापस लिया जाएगा। पुरानी शिक्षक नियुक्ति नियमावली के तहत 9222 नियोजन इकाइयां थीं, जबकि प्रस्तावित नियमावली में नियोजन इकाइयों की संख्या जिलों की संख्या के बराबर अर्थात 38 रह जाएगी। अब अभ्यर्थियों को केवल एक आवेदन करना होगा। जबकि पहले एक अभ्यर्थी
पुरानी नियोजन नियमावली के तहत एक चरण के नियोजन में ही ढाई से तीन साल लग रहे थे। इसके बाद भी बड़ी संख्या में पद रिक्त रह जा रहे थे। यही नहीं नियोजन में कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें आ रही थी।
कई नियोजन इकाइयों में आवेदन करने को मजबूर होता था। शिक्षक संगठनों तथा अभ्यर्थियों ने सरकार से इस संबंध में गुहार लगाई थी शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2020 में कई बदलाव
करते हुए शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 बनाई जा रही है। इसे मंजूरी के लिए शीघ्र कैबिनेट में भेजा जाएगा। इसी के आधार पर सातवें चरण की भर्ती होगी।
GG जल्द ही सातवें चरण की नियुक्ति होने जा रही है। वर्ष 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है। कोई अभ्यर्थी घबराएं नहीं। महीना भर के अंदर नियोजन नियमावली आपके बीच आ जाएगी। जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी। किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। -प्रो. चंद्रशेखर, शिक्षा मंत्री
क्यों पड़ी जरूरत
आवेदकों को एक आवेदन देना होगा। केंद्रीयकृत और ऑनलाइन आवेदन लेने की व्यवस्था होगी। जबकि उनकी उम्मीदवारी दिए विकल्पों के अनुसार सभी जगह होगी। इससे उनके धन एवं श्रम की बचत होगी। नई व्यवस्था में प्रस्तावित आयोग चयन करेगा। नियुक्ति पत्र जिला प्रशासन देगा।
लाख शिक्षक तकरीबन बहाल होंगे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें