कचरा संग्रहण एवं निपटान
प्रश्नः भराव क्षेत्र किसे कहते है ?
उत्तर: सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्र ट्रकों द्वारा निकाहाले खुले क्षेत्रों में, जहाँ गहरे
गड्ढे होते हैं ले जाते हैं। इन खुले क्षेत्रों को भराव क्षेत्र कहते है |
प्रश्नः कम्पोस्टिंग किसे कहते है ?
उत्तरः रसोई घर के अपशिष्ट सहित पौधों एवं जंतु अपशिष्टों को खाद में परिवर्तित
करना कंपोस्टिंग कहलाता है।
प्रश्नः हमें सुखी पतियाँ क्यों नहीं जलाना चाहिए ?
उत्तरः सुखी पत्तियाँ, फसली पादपों के अपशिष्ट तथा भूसे जैसे अपशिष्टों को जलाने
पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैसें तथा धुआं उत्पन्न होता है।
प्रश्नः वर्मीकम्पोस्टिंग या कृमिकम्पोस्टिंग किसे कहते है ।
उत्तर: लाल केंचुओं की सहायता से कम्पोस्ट बनाने की इस विधि को
वर्मीकम्पोस्टिंग या कृमिकम्पोस्टिंग कहते है।
प्रश्न: लाल केंचुआ अपना भोजन को कैसे तोड़ते है ?
उत्तर: लाल केंचुए के दांत नहीं होते। अतः इनमें एक विशेष संरचना होती है जिसे
'गिजई' कहते हैं जो भोजन को पिसने ने इनकी सहायता करता है।
प्रश्न: लाल केंचुआ किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते हैं ?
उत्तर: लाल केंचुए अजैव निम्नीकरणीय कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते
प्रश्नः घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं ?
उत्तरः घर में बचे हुए भोजन को हम भूखे जंतुओं को खिला देते है।
त्तर: लाल केंचुए अजैव निम्नीकरणीय कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते हैं ।
प्रश्नः घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं ?
उत्तरः घर में बचे हुए भोजन को हम भूखे जंतुओं को खिला देते है ।
प्रश्नः पुनःचक्रण क्या है ?
उत्तरः घरों में उपयोग के बाद उपजे अपशिष्टों को पुन: फैक्टरियों से नए पदर्थों का
बनकर आना और दुबारा उपयोग लायक बनाना पुनः चक्रण कहलाता है।
प्रश्न: किन-किन पदार्थों का पुनःचक्रण होता है ?
उत्तरः प्लास्टिक, सीसा, रबड़ और धातुओं की बनी वस्तुएँ ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें