पटना
जैसे-जैसे पंचायत चुनाव की तारीख नजदी आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज बढ़ती जा रही हैं। मतदाता भी वोट डालने को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे हैं। यह आलम लगभग पूरे बिहार का है। पटना जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची अभी फाइनल नहीं हुई है। पंचायतों के परिसीमन के कारण 13 पंचायतें नगर निकाय क्षेत्र में चली गई हैं। परिसीमन के बाद इन पंचायतों के लगभग सवा लाख मतदाता अब शहरी क्षेत्र में चले गए हैं। ऐसे मतदाता इस बार पंचायत चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। पटना जिले में कुल 322 पंचायतें थीं, जिसमें 13 नगर परिषद या नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल कर ली गई हैं। इसीलिए अब पंचायतों की संख्या 309 हो गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के पहले वार्ड की संख्या 4354 थी, जिसमें 207 वार्ड नगर निकाय में शामिल हो गए हैं। जिले में पंचायत मतदाताओं की संख्या 26 लाख से अधिक है, जिसमें सवा लाख मतदाता कम हो जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं का नाम हटाने करने का काम चल रहा है। उसके बाद सूची फाइनल की जाएगी।
नगर निकाय में शामिल पंचायतें
पालीगंज प्रखंड-
1. निरखपुर पाली एवं 2. रामपुर नगवां
पुनपुन प्रखंड
1. पुनपुन
बिहटा प्रखंड
1. बिहटा, 2. श्रीरामपुर, 3. राघोपुर एवं 4. अमहारा
संपतचक प्रखंड
1. कनौजी कछुआरा, 2. बैरिया कर्णपुरा, 3. सोना गोपालपुर एवं 4. भेलवारा दरियापुर
मसौढ़ी प्रखंड
1. भदौरा
धनरुआ प्रखंड
1. बरनी
Md. Nezamuddin sir
इस आर्टिकल को शेयर करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें