Class 10th सामाजिक विज्ञान Model Paper Social Science 2023 Subjective Type Question Answer सामाजिक विज्ञान 2021 में पूछे गए प्रश्न उत्तर लघु एवं दीर्घ

WWW.NCERTNZ.IN

By WWW.NCERTNZ.IN

in


1. इंग्लैण्ड की औद्योगिक क्रांति के कोई दो कारण बताइए।

उत्तर - इंग्लैण्ड में औद्योगिक क्रांति होने के दो कारण निम्नलिखित थे- 
(i) खनिज पदार्थों की उपलब्धता : इंग्लैंड में प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध थे। इंग्लैंड के उत्तर और पश्चिमी भाग में लोहा और कोयले की खानें उपलब्ध थीं। जिससे औद्योगिक विकास के लिए खनिज आसानी से उपलब्ध हो जाते थे।
(ii) इंग्लैण्ड की भौगोलिक स्थिति : इंग्लैंड की भौगोलिक स्थिति उद्योग-धंधों के विकास के अनुकूल थी। कटे हुए समुद्रों के किनारों के कारण उसके पास अच्छे बंदरगाह थे। अंतः समुद्री मार्ग से कच्चे माल एवं निर्मित माल के आयात निर्यात में सुविधा होती थी। 
2. चम्पारण सत्याग्रह का संक्षिप्त विवरण दें।
उत्तर ——— - बिहार के चम्पारण जिले में निलहे साहब किसानों को “तीनकठिया" प्रणाली के अन्तर्गत नील की खेती के लिए बाध्य करते थे। निलहे किसानों का आर्थिक और शारीरिक शोषण भी करते थे। किसानों के उत्पीड़न का समाचार पाकर अपने अनेक सहयोगियों के साथ गाँधीजी 1917 में चंपारण गए। निलहों के शोषण और दमन के खिलाफ उन्होंने आंदोलन चलाया। 1918 में एक कानून "चम्पारण एग्रेरीयन कानून" पारित कर निलहों का अत्याचार दबा दिया गया और तीनकठिया प्रणाली समाप्त कर दिया गया। गाँधीजी ने चंपारण में सत्याग्रह का सफल प्रयोग किया। इसलिए इसे चम्पारण सत्याग्रह भी कहा जाता है। 
3. बहुराष्ट्रीय कंपनी क्या है? 
उत्तर – बहुराष्ट्रीय कंपनी वह है, जो एक से अधिक देशों में उत्पादन पर नियंत्रण व स्वामित्व रखती है। जैसे— सैमसंग, कोका कोला, नोकिया, टाटा मोटर्स।
4. 'होआ-हाओ' आन्दोलन की विवेचना संक्षेप में करें।
 उत्तर- होआ होआ आंदोलन एक बौद्धिष्ट धार्मिक क्रांतिकारी आंदोलन था जो 1939 में वियतनाम में आरंभ हुआ था। इसकी उत्पत्ति उपनिवेशवाद विरोधी विचारों से हुई थी। इसका केन्द्र मेकोंग डेल्टा था। इस आंदोलन के प्रणेता हुइन्ह फूसो था। उसके समर्थकों की संख्या बहुत बड़ी थी । हुइन्ह फूसो के बढ़ते
प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने कठोर दमनात्मक कार्रवाई की और इस आंदोलन को दबा दिया। परन्तु वे वियतनाम में राष्ट्रवाद के वेग को रोक न सके।
 5. आधारिक संरचना पर संक्षिप्त टिप्पणी
 उत्तर – आधारिक संरचना का अभिप्राय उस तथ्य से है जो किसी देश के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। आधारिक संरचना के अन्तर्गत देश में उपस्थित सेवा और सुविधा आती हैं। जैसे— ऊर्जा, परिवहन, उद्योग, दूरसंचार, बैंकिंग प्रणाली, शिक्षा आदि। निष्कर्षतः यह कहा जाता है कि जिस देश की आधारिक संरचना जितनी विकसित होगी, उस देश की समृद्धि भी उसी के अनुपात में विकास करेगी।
6. नवीकरणीय संसाधनों के कोई दो उदाहरण दें। 
उत्तर- वे संसाधन जिन्हें एक बार उपयोग करने के बाद फिर से पुनः स्थापित किया जा सके और पुन: उपयोग में लाया जा सके। इन्हें नव्य संसाधन भी कहते हैं। ये संसाधन प्राकृतिक होते हैं। उदाहरण : सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, वन आदि। 
7. जैव और अजैव संसाधनों से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - जैव संसाधन : जैव संसाधन सजीवों से उत्पन्न होते हैं। इन संसाधनों की प्राप्ति जीवमंडल से होती है और इनमें जीवन व्याप्त होता है। इनमें मनुष्य, वनस्पतिजात, प्राणिजात, मत्स्य जीवन, पशुधन आदि तथा उनके उत्पाद आते हैं। कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैव संसाधन हैं क्योंकि ये लाखों वर्ष पहले दब गए जीव-जंतुओं से उत्पन्न हुए हैं।
अजैव संसाधन : वे सारे संसाधन जो निर्जीव वस्तुओं से बने हैं, अजैव संसाधन कहलाते हैं। उदाहरणार्थ, भूमि, मृदा, खनिज, वायु, जल, चट्टानें, आदि ।
8. वन संरक्षण के कोई दो कारगर उपाय बताएँ।
वन संरक्षण के लिए कारगर उपायउत्तरA -
(i) काटे गए वन क्षेत्र पर वृक्षारोपण करना
(ii) वन-अग्नि को रोकने की व्यवस्था करना ।
 9. जल संसाधन के क्या उपयोग हैं?
उत्तर - जल एक महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। इसकी महत्ता प्राचीन काल से ही रही है। इसका उपयोग पेयजल, सिंचाई, उद्योग, घरेलू कार्य, जल विद्युत का निर्माण, मत्स्य पालन, पर्यटन विकास, वानिकी, जन-स्वास्थ्य तथा मल-मूत्र विसर्जन इत्यादि कार्यों में होता है। 
10. बिहार में पाए जाने वाले प्रमुख खनिजों के नाम बताइए।
उत्तर – बिहार में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज निम्नलिखित हैं- 
(i) चूना पत्थर, (ii) गंधक, (iii) शीशा, (iv) बेरेलियम ।
11. बिहार के कृषि आधारित किसी एक उद्योग के विकास एवं वितरण की विवेचना कीजिए। 
 उत्तर – सूती वस्त्र, पटसन, रेशम, ऊनी वस्त्र, चीनी तथा वनस्पति तेल, तम्बाकू आदि उद्योग कृषि से प्राप्त कच्चे माल पर आधारित हैं।
वस्त्र उद्योग : बिहार में वस्त्र उद्योग के अन्तर्गत सूती वस्त्र उद्योग, रेशमी वस्त्र उद्योग, ऊनी वस्त्र उद्योग तथा कृषि रेशा वस्त्र उद्योग आदि हैं। सूती वस्त्र की छोटी-छोटी मिलें गया, फुलवारीशरीफ, मुंगेर, मधुबनी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, डुमराँव, मोकामा, पटना में हैं। बिहार में केवल तसर और अंडी रेशम से वस्त्र बनाए जाते हैं। इसका उत्पादन भागलपुर क्षेत्र में होता है। औरंगाबाद जिला के ओबरा नामक स्थान में दरियाँ और कालीन बनाए जाते हैं जिनकी माँग विदेशों में भी है। 
12. जल संरक्षण के उपायों का विवरण दीजिए।
उत्तर - जल संरक्षण के उपाय-
1. हर नागरिक में जल संरक्षण हेतु जागरूकता लानी होगी ।
2. हर नागरिक शावर की जगह बाल्टी में पानी भरकर स्नान करें।
3. सेविंग करते समय नल बंद रखें।
4. बर्तन धुलते समय नल के स्थान पर टब का प्रयोग करें।
5. उत्तराखंड जल संसाधन के अनुसार, "टॉयलेट में लगी फ्लश की टंकी में प्लास्टिक की बोतल में पानी भरकर रख देने से हर बार एक लीटर जल बचाया जा सकता है। 
6. गाँव और शहरों में पहले तालाब हुआ करते थे जिनमें जल एकत्र रहता था जो न केवल पानी के स्तर को आस-पास बचाये रखता था बल्कि दैनिक उपयोग के काम आता था। आज गाँवों और शहरों के तालाबों को पाट कर घर बना लिये गए हैं। अतः जरूरी है कि क्षण हेतु गाँव और शहरों में तालाब फिर से खोदे जाएँ। जल 
7. गंदे जल का सिंचाई में उपयोग करके भी जल संरक्षण किया जा सकता है। 
8. वर्षा का जल का संरक्षण कर उसका उपयोग करना ।
13. भूकम्प के केन्द्र और अधिकेन्द्र से आप क्या समझते हैं?  
उत्तर – पृथ्वी के धरातल के नीचे वह स्थान जहाँ सबसे पहले भूकंपी तरंगों की उत्पत्ति होती है, उसे भूकम्प केन्द्र तथा उसके ठीक ऊपर धरा पर के स्थान जहाँ झटकों का सबसे पहले अनुभव होता है, उसे भूकंप अधिकेन्द्र कहते हैं।
14. सुखाड़ के प्रभाव को कम करने के क्या उपाय हैं ?
उत्तर – सुखाड़ के प्रभाव को कम करने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं – 
(i) पौधारोपण द्वारा तथा सूखारोधी फसलों की कृषि करके सूखे के प्रभावों को सीमित किया जा सकता है। 
(ii) सिंचाई के तरीकों में परिवर्तन करके जल के दुरुपयोग को रोकने वाली सिंचाई पद्धतियों, जैसे – ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई आदि को अपनाकर जल की बर्बादी को रोका जा सकता है। 
15. आकस्मिक प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की क्या भूमिका है ?
उत्तर – आकस्मिक प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक है कि वे राहत शिविर का निर्माण करें। वहाँ सभी उपकरण और प्राथमिक उपचार की सामग्री उपलब्ध कराएँ और एम्बुलेंस, डॉक्टर, मक इत्यादि की व्यवस्था में तत्परता दिखाएँ।

बिहार बोर्ड नोटिफिकेशन पाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कीजिए https://chat.whatsapp.com/Ea9eICzjzyf0SV8qXS7rt0





You May Like These


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About US

About US

I am Teacher. i have been Selected by Bihar BPSC. I prepare notices and important questions of NCERT and Bihar Board BSEB subjects and also keep giving information about GK GS. I will bring to you all the complete knowledge related to education And I prepare for you all the notices of all the classes and important questions and the most important questions asked in the exam and model type questions. Every day I bring a new question for you.

Read More
About US