भोजन के घटक
प्रश्न: पोषक तत्व क्या है ?
उत्तर: वे तत्व जो हमें वृद्धि और कार्य करने के लिए ऊर्जा देते है उन्हें पोषक कहते
प्रश्न: पोषक तत्व किसे कहते है ?
उत्तर: प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवणों को पोषक तत्व कहते है !
प्रश्न: विटामिन का कार्य लिखो |
उत्तर: विटामिन हमें रोगों से बचाते है और हमारे शरीर की रक्षा करते है।
प्रश्न: प्रोटीन का कार्य लिखो |
उत्तर: प्रोटीन शरीर के वृद्धि करने में मदद करते है और घायल उतकों के मरम्मत का कार्य करते है।
प्रश्नः वसा और कार्बोहाइड्रेट्स का प्रमुख कार्य क्या है ?
उत्तरः वसा और कार्बोहाइड्रेट्स हमें ऊर्जा देते है |
प्रश्न: प्रोटीन के पांच स्रोतों के नाम लिखो |
उत्तर: दाल, दूध, अंडा, मछली, और सोयाबीन आदि प्रमुख स्रोत है |
प्रश्न: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर: विटामिन दो प्रकार के होते है |
1. जल में घुलनशील - विटामिन -B, विटामिन -C और विटामिन-D आदि |
2. वसा में घुलनशील - विटामिन A, E, और Kआदि |
प्रशन:- रुक्षांश किसे कहते है ?
उत्तर: फलों और सब्जियों के छिलकों में एक विशेष प्रकार का कार्बोहायड्रेट पाया जाता है जिसे रुक्षांश कहते है |
प्रश्न: भोजन का कार्य क्या है ?
उत्तर: भोजन हमें पोषक तत्व देते है जिससे हमें ऊर्जा और ताकत मिलती है, इससे हमारे शरीर की वृद्धि होती है और ये हमें विभिन्न रोगों से बचाते है |
प्रश्न: हमें संतुलित आहार की आवश्यकता क्यों होती है ?
उत्तरः संतुलित आहार हमें संतुलित मात्रा में ऊर्जा, ताकत और हमारे शरीर को वृद्धि
देते है और हमें विभिन्न रोगों से बचाते है | ये हमारे शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते है |
प्रश्न: तुम अपने भोजन में उपस्थित मांड (स्टार्च) की जाँच कैसे करोगे ?
उत्तरः हम भोजन के कुछ नमूना या कच्ची सामग्री लेते है | इसमे 2 से 3 बूंदें आयोडीन विलयन की डालते है | यदि इसका रंग काला-नीला हो जाता है तो यह दर्शाता है की इसमे मांड (स्टार्च) उपस्थित है |
प्रश्न: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर: विटामिन निम्न प्रकार के होते है |
1. टामिन A
2. विटामिन B
3. विटामिन C
4. विटामिन D
5. विटामिन E
6. विटामिन K
प्रश्न: विटामिन B कॉम्प्लेक्स क्या होता है ?
उत्तर: एक विटामिनों के समूह को विटामिन B कॉम्प्लेक्स कहते है |
3. विटामिन C
4. विटामिन D
5. विटामिन E
6. विटामिन K
प्रश्न: विटामिन B कॉम्प्लेक्स क्या होता है ?
उत्तर: एक विटामिनों के समूह को विटामिन B कॉम्प्लेक्स कहते है |
प्रश्न: कौन सि विटामिन हमारे शरीर में सूर्य के प्रकाश में बनता है |
उत्तर: विटामिन D
प्रश्न: रुक्षांश या रेशेदार भोजन क्या होता है ?
उत्तर: रुक्षांश एक भोज्य रेशा है जो हमारे शरीर में मुख्यतः पादप उत्पादों से प्राप्त होता है।
प्रश्न: रुक्षांश के मुख्य पांच स्रोतों के नाम लिखिए |
उत्तरः सभी अनाज, दाल, आलू, ताजा फल और सब्जियाँ रुक्षांश के मुख्य स्रोत हैं |
प्रश्न: हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के क्या फायदे हैं ?
उत्तर : हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के निम्नलिखित फायदे हैं |
(i) यह हमारे भोजन का आवश्यक घटक है |
(ii) यह हमारे शरीर को अपाचित भोजन से छुटकारा दिलाता है |
(iii) यह कब्ज हटाने में मदद करता है |
प्रश्न: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता क्यों होती है ?
उत्तर: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि
(i) जल भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण करने में हमारे शरीर की मदद करता है।
(ii) यह हमारे शरीर से दूषित पदार्थ
जैसे
पेशाब और पसीना को बाहर निकालने में मदद करता है
प्रश्न: संतुलित आहार किसे कहते है?
उत्तर : वह आहार जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व, रुक्षांश और जल उचित मात्रा में हो उसे संतुलित आहार कहते है |
प्रश्न: अभावजनित रोग किसे कहते है ?
उत्तर: वे रोग जो लम्बे समय से पोषक तत्वों की कमी के कारण होते है अभावजनित रोग कहलाते हैं |
जैसे
स्कार्वी, बेरीबेरी, मैरास्मस और रतौंधी आदि |
प्रश्न: हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स मुख्यत: किस रूप में पाया जाता है ?
उत्तर: स्टार्च तथा सुगर के रूप में |
प्रश्न: दो पोषक तत्वों के नाम बताइए जो हमें ऊर्जा प्रदान करते है।
उत्तर: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स |
प्रश्न: वसा या कार्बोहाइड्रेट्स में से कौन सा पोषक तत्व हमें अधिक ऊर्जा देता है ?
उत्तर: वसा |
प्रश्न: किस पोषक तत्व से भरपूर भोजन को शरीर निर्माण वाला भोजन कहा जाता है?
उत्तर: प्रोटीन युक्त भोजन को नष्ट हो जाता है ?
प्रश्न: मोटापा क्या है ?
उत्तर: वसा से भरपूर जन चर्बी थुलथुले शारीरिक स्थिति का कारण होता है इस स्थिति को मोटापा कहते है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें