शेर पर निबंध हिंदी में.....Essay on Lion

WWW.NCERTNZ.IN

By WWW.NCERTNZ.IN

शेर पर निबंध सम्पूर्ण जानकरी हिंदी में ..........

शेर एक जंगली और मांसाहारी जानवर है। शेर को 'जंगल का राजा' कहा जाता है। इसके दो आखें, दो कान, एक नाक, एक मुँह, एक बड़ा सिर, चार मजबूत पैर और एक पूंछ होती है। इसके जबड़े बहूत मजबूत और दांत काफी पैने (नुकीले) होते हैं। इसके पंजे भी काफी मजबूत होते हैं। शेर का पूरा शरीर छोटे भूरे रंग के बालों से ढका रहता है। शेर के गर्दन के चारों तरफ लम्बे बाल होते हैं, जिन्हें अयाल कहा जाता है। इसका शरीर बहुत मजबूत होता है। एक वयस्क शेर के लगभग 30 दांत होते हैं, जिससे जानवरों का शिकार करना आसान हो जाता है। शेर किसी भी जानवर का शिकार करने के लिए काफी तेज दौड़ता है। शेर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ सकता है। एक शेर की दहाड़ (गर्जना) बहुत प्रसिद्द है। शेर की दहाड़ से सभी जानवर डर जाते हैं और भाग जाते हैं।

Essay on Lion In Hindi For Kids And Students, Essay on Lion In Hindi, Essay on Lion
शेर

शेर से सभी डरते है चाहे शाकाहारी जानवर हो या मांसाहारी या खुद इंसान। इसलिए सभी शेर से दुरी बनाए रहना पसंद करते हैं। यह जंगल में रहने वाले लगभग सभी जानवरों का शिकार करता है जैसे: हिरन, जिराफ, भैस और हाथी इत्यादि। यह झुंडों (जानवरों के समूह) में शिकार करता है। शेर दिन और रात दोनों समय शिकार करना पसंद करता है।

एक शेर की लम्बाई लगभग 6 फीट और उंचाई लगभग 4 फीट तक होती है। इनका वजन लगभग 190 किलो तक का होता है। शेर एक दिन में लगभग 20 घंटे सोता है। एक शेर का जीवनकाल लगभग 10 से 14 साल तक होता है।

10 पंक्तियों में शेर पर निबंध

1. शेर एक जंगली जानवर है।
2. शेर सबसे बलवान जानवरों में से एक है।
3. शेर को जंगल का राजा भी कहा जाता है।
4. शेर के चार पैर, बड़ा सिर, दो कान, दो आंखें, एक नाक और एक लंबी पूंछ होती है।
5. शेरों के गले के चारो तरफ बहुत सारे लम्बे बाल होते हैं।
6. इसके दांत बहूत नुकीले (तेज) होते हैं।
7. शेर के पंजे बहुत मजबूत होते हैं।
8. शिकार के लिए शेर बहुत तेज दौड़ता है।
9. भूख लगने पर शेर जानवरों को मारकर खा जाते हैं।
10. शेर अपनी दहाड़ के लिए पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है।
                By....Md.Nezamuddin sir


You May Like These


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

About US

About US

I am Teacher. i have been Selected by Bihar BPSC. I prepare notices and important questions of NCERT and Bihar Board BSEB subjects and also keep giving information about GK GS. I will bring to you all the complete knowledge related to education And I prepare for you all the notices of all the classes and important questions and the most important questions asked in the exam and model type questions. Every day I bring a new question for you.

Read More
About US